---Advertisement---

Karnataka में मुख्यमंत्री पद को लेकर खींचतान जारी, डीके शिवकुमार की इस बात ने खरगे की बढ़ाई टेंशन

Karnataka: इस साल 10 मई को कर्नाटका में 224 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव कराए गए थे। इस चुनाव में कांग्रेस को शानदार जीत मिली। इस दौरान कांग्रेस पार्टी ने 135 सीटें अपने नाम की। वहीं भारतीय जनता पार्टी ने 66 और पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा की नीत जनता दल ने 19 सीटें ही हासिल ...

Read more

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: मई 17, 2023 8:54 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Karnataka: इस साल 10 मई को कर्नाटका में 224 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव कराए गए थे। इस चुनाव में कांग्रेस को शानदार जीत मिली। इस दौरान कांग्रेस पार्टी ने 135 सीटें अपने नाम की। वहीं भारतीय जनता पार्टी ने 66 और पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा की नीत जनता दल ने 19 सीटें ही हासिल की थी। इस चुनाव में कांग्रेस की शानदार जीत के बाद सभी की नजरें कर्नाटका के सीएम के नाम पर टिकी हुई है। ‌

डीके शिवकुमार ने CM बनने की जताई इच्छा

10 मई को कांग्रेस की शानदार जीत के बाद अभी तक कर्नाटका में मुख्यमंत्री पद को लेकर खींचतान जारी है। 16 मई को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे ने मुख्यमंत्री पद के दोनों दावेदार डीके शिवकुमार और सिद्धारमैया के साथ मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान डीके शिवकुमार ने कर्नाटका का अगला सीएम बनने की इच्छा व्यक्त करते हुए कहा कि, उन्होंने 2019 में सरकार गिरने के बाद राज्य में पार्टी के पुनर्निर्माण में मदद की थी।

कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री की घोषणा करने में लगेगा समय

ऐसा बताया जा रहा है कि, कर्नाटक का मुख्यमंत्री पद के लिए सिद्धारमैया का नाम सबसे आगे चल रहा है। इसी के साथ उन्होंने डीके शिवकुमार के खेमे के विधायकों का भी समर्थन प्राप्त किया। उन्होंने डीके शिवकुमार खेमे के विधायक ततटस्थ रुख अपना रहे हैं। वे चुप हैं क्योंकि सिद्धारमैया ने विधानसभा चुनाव के दौरान उनके लिए भी प्रचार किया था। ऐसे में दोनों पक्षों के बीच गतिरोध को देखते हुए कांग्रेस को कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री की घोषणा करने में समय लग सकता है।

ये भी पढेंःCommon Civil Code कब होगा UttaraKhand में लागू, CM Dhami ने दिया ये बड़ा अपडेट

सिद्धारमैया के कार्यकाल को बताया “कुशासन”

डीके शिवकुमार ने कांग्रेस अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे से कहा कि, सिद्धारमैया को पहले ही सीएम बनाने का मौका दिया जा चुका है और अब उनकी बारी है। उन्होंने यह भी कहा कि, अगर उन्हें सीएम की कुर्सी से वंचित किया जाता है तो वह पार्टी में विधायक के रुप में ही काम करना पसंद करेंगे। इसी के साथ उन्होंने कहा कि, सीएम के रूप में सिद्धारमैया का कार्यकाल एक “कुशासन” था और कर्नाटका में एक प्रमुख समुदाय लिंगायत पूर्व मुख्यमंत्री के खिलाफ थे। वही उन्होंने आगे कहा कि, कांग्रेस प्रमुख यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी और पार्टी के पूर्व प्रमुख राहुल गांधी के साथ गुप्त मतदान के परिणाम पर चर्चा करने के बाद कर्नाटका के अगले मुख्यमंत्री पर फैसला करेंगे।‌

Also Read: Modi सरनेम में सजा के बाद अब Amit Shah मानहानि केस में बुरे फंसे Rahul, जानें क्या है अब ये नया मामला?

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bhagwant Mann

मार्च 29, 2026

CM Yogi Adityanath

मार्च 29, 2026

CM Yogi Adityanath

मार्च 29, 2026

Bhagwant Mann

मार्च 29, 2026

MP Board Result 2026

मार्च 29, 2026

Anurag Dhanda

मार्च 29, 2026