---Advertisement---

ISIS Terrorist Arrest: 26/11 जैसै हमले की थी साजिश, निशाने पर थे कई मंदिर; आतंकी शहनवाज ने किए कई सनसनीखेज खुलासे

ISIS Terrorist Arrested: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के हत्थे चढ़े तीन आतंकियों ने कई महत्वपूर्ण खुलासे किए हैं। प्रारंभिक पूछताछ में मुख्य आरोपी शाहनवाज ने बताया कि उसने अपने साथियों के साथ दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत की 18 जगहों पर रेकी की थी, उसे सीमापार बैठे अपने आकाओं से से निर्देश मिले थे कि ...

Read more

Avatar of Dinesh Verma

By: Dinesh Verma

Published: अक्टूबर 3, 2023 6:05 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

ISIS Terrorist Arrested: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के हत्थे चढ़े तीन आतंकियों ने कई महत्वपूर्ण खुलासे किए हैं। प्रारंभिक पूछताछ में मुख्य आरोपी शाहनवाज ने बताया कि उसने अपने साथियों के साथ दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत की 18 जगहों पर रेकी की थी, उसे सीमापार बैठे अपने आकाओं से से निर्देश मिले थे कि बड़े पैमाने पर ब्लास्ट कर तबाही मचानी है। इसके अलावा इस मॉड्यूल के जरिए युवाओं को भर्ती भी की जा रही है। जिन्हें ब्लास्ट करने से लेकर विस्फोटक बनाने की ट्रेनिंग भी दी जा रही थी।

केमिकल बस से थी हमले की साजिश

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जांच अधिकारी ने बताया कि आतंकी मॉड्यूल ने केमिकल से बम बनाने के अलावा पुणे के जंगलों में केमिकल बम से एक ब्लास्ट भी किया था, ताकि बम की तीव्रता देखी जा सके। सेल के अधिकारियों ने बताया कि आतंकी मॉड्यूल ने इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) बनाने में महारथ हासिल कर रखी थी और वे बड़ी ही आसानी से बम बना लिया करते थे।

पुलिस संदिग्धों से कर रही पूछताछ

पुलिस ने बताया कि आतंकवादी मॉड्यूल में भर्ती किए गए कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, जिसमें उनकी भूमिका भी शक के दायरे में है। फिलहाल, क्या काम दिए गए थे और कब और किसने इन्हें मॉड्यूल से जोड़ा, इसकी पूछताछ की जा रही है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपियों ने देश भर में कई स्थानों पर ट्रेनिंग कैंप बनाए रखे थे, जहां वे भर्ती किए गए लोगों को प्रशिक्षण देते थे और आईईडी ब्लास्ट का अभ्यास करते थे। इसके बाद, वे सीमा पार में बैठे अपने आकाओं को इसकी रिपोर्ट देते थे, जिन्हें स्थानीय स्थानों से सामान लेने के निर्देश दिए गए थे।

26/11 जैसै हमले की थी साजिश

तीनो आतंकी गुजरात में अक्षरधाम मंदिर पर आतंकी हमले के मास्टरमाइंड भगोड़े फरतुल्लाह गौरी और उसके दामाद शाहिद फैसल के संपर्क में थे। सूत्रों के अनुसार, आतंकी 26/11 जैसा बड़ा हमला करने की फिराक में थे। उनके निशाने पर अयोध्या का राम मंदिर भी था। उन्हें एक बड़ा करने के आदेश दिए गए थे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Fog Alert 13 Feb 2026

फ़रवरी 12, 2026

Rafale Deal

फ़रवरी 12, 2026

CPI Inflation

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Income Tax News

फ़रवरी 12, 2026

Leave a Comment