---Advertisement---

‘इस्लाम को एक मुखौटा के रूप में..’ Pakistan मुर्दाबाद के बाद अब ये बोलकर Asaduddin Owaisi ने पड़ोसी मुल्क को धोया; Video हो रहा वायरल

आतंकियों को खुलकर ललकार रहे सांसद Asaduddin Owaisi ने एक बार फिर पाकिस्तान को धोया है। पाकिस्तान के सच्चे चेहरे को उजागर कर मुल्क को बेनकाब करते हुए असदुद्दीन ओवैसी ने उन्हें लताड़ लगाई है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: मई 10, 2025 4:16 अपराह्न

Asaduddin Owaisi
Follow Us
---Advertisement---

Asaduddin Owaisi: मुखरता के साथ पाकिस्तान को कई दफा धो चुके AIMIM सांसद ओवैसी ने एक बार फिर रौद्र रूप धारण किया है। पाकिस्तानी हुक्मरानो को लताड़ लगाने की दिशा में आगे बढ़ते हुए असदुद्दीन ओवैसी ने पड़ोसी मुल्क को गजब धोया है। ओवैसी ने कहा है कि पाकिस्तान के ऐसा मुल्क है जिसका डीप स्टेट अपनी अवैध गतिविधियों को छिपाने के लिए इस्लाम को एक मुखौटा के रूप में उपयोग करता आया है। बुलंद आवाज में पाकिस्तान मुर्दाबाद बोलने के बाद Asaduddin Owaisi ने इस्लाम को लेकर ऐसी बात कह दी है, उस स्पीच का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। AIMIM सांसद ने इसके अलावा पाकिस्तान को IMF से मिली आर्थिक मदद पर भी प्रतिक्रिया है और उन्हें ऑफिसियल भीखमंगा करार दिया है।

Pakistan मुर्दाबाद के बाद अब ये बोलकर Asaduddin Owaisi ने पड़ोसी मुल्क को धोया

गौर से इस स्पीच को सुनिएगा। पाकिस्तान मुर्दाबाद बोलने वाले असदुद्दीन ओवैसी ने कैसे पड़ोसी मुल्क को एक बार फिर धोया है ये देखने वाली बात है। Asaduddin Owaisi ने कहा है कि “पाकिस्तान यह आसानी से भूल जाता है कि भारत में 23 करोड़ से अधिक मुसलमान रहते हैं और हमारे पूर्वजों ने जिन्ना द्वारा प्रस्तावित ‘टू नेशन थ्योरी’ को खारिज कर दिया और हमने भारत को अपने देश के रूप में स्वीकार किया और हम यहीं रहेंगे। पाकिस्तान धर्म के नाम पर भारत का विभाजन करना चाहता है, वे भारतीय मुसलमानों, हिंदुओं और अन्य समुदायों के बीच तनाव पैदा करना चाहते हैं। पाकिस्तान का डीप स्टेट अपनी सभी अवैध गतिविधियों को छिपाने के लिए इस्लाम को एक मुखौटा के रूप में उपयोग करता आया है।”

आतंक को पनाह देने वाले पाकिस्तान को फटकार लगाते हुए Asaduddin Owaisi आगे कहते हैं कि “ओसामा बिन लादेन को एक सैन्य क्षेत्र में शरण लेते हुए पाया गया था और उसे पाकिस्तान के सैन्य प्रतिष्ठानों द्वारा पूरा समर्थन दिया गया था। पश्चिमी दुनिया को यह एहसास होना चाहिए कि पाकिस्तान एक विफल राज्य है। यह सही समय है कि हर वरिष्ठ राष्ट्र को उठ खड़ा होना चाहिए और यह सुनिश्चित करना चाहिए कि पाकिस्तान के पास मौजूद परमाणु बमों को निरस्त्र कर दिया जाना चाहिए। वे पूरी मानवता के लिए खतरा हैं। वे भारत को अस्थिर करने के लिए आतंकवाद का इस्तेमाल कर रहे हैं।”

पाकिस्तान को आर्थिक मदद देने वाले IMF को MP असदुद्दीन ओवैसी ने सुनाई खरी-खोटी

सुबह-सुबह इस खबर पर मुहर लगी कि IMF ने आतंक के आका पाकिस्तान को 1 बिलियन डॉलर का लोन दिया है। इस प्रकरण पर Asaduddin Owaisi ने कहा कि “ये आधिकारिक भीखमंगे हैं। उन्होंने IMF से 1 बिलियन डॉलर का लोन लिया। IMF कोई अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष नहीं है। वे पाकिस्तान को अंतर्राष्ट्रीय उग्रवादी कोष दे रहे हैं। अमेरिका, जर्मनी और जापान इस पर कैसे सहमत हो गए? नेतृत्व की बात तो भूल ही जाइए, पाकिस्तान अर्थव्यवस्था चलाना भी नहीं जानता। आप लोग वहाँ बैठकर हमें बता रहे हैं कि इस्लाम क्या है, लेकिन आपके पास यहाँ की शांति को बिगाड़ने और हिंदुओं और मुसलमानों के बीच संघर्ष पैदा करने के लिए सिर्फ गलत नीतियाँ हैं।”

आतंकियों के कुकृत्य और कश्मीर के पहलगाम में हुए हमले पर असदुद्दीन ओवैसी ने कहा है कि “पाकिस्तानी डीपस्टेट का लक्ष्य भारत में समस्याएं पैदा करना है। वे अपने देश में आतंकवादियों को प्रशिक्षित कर रहे हैं। हम कब तक ऐसा होने देंगे। दुनिया को यह देखना और महसूस करना चाहिए। जब पर्यटक पहलगाम गए, तो पुरुषों से कलमा पढ़ने को कहा गया और जो असफल रहे, उन्हें परिवारों के सामने गोली मार दी गई। क्या कोई कल्पना कर सकता है कि इन परिवारों को जीवन भर किस दर्द को सहना पड़ेगा? अब समय आ गया है कि पाकिस्तान द्वारा प्रायोजित इस आतंकवाद का अंत हो, इस पर पूर्ण विराम लगना चाहिए।” पाकिस्तान को खुल्लम-खुल्ला लताड़ने के बाद Asaduddin Owaisi की इस प्रतिक्रिया को लेकर खूब खबरें बन रही हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bhagwant Mann

फ़रवरी 28, 2026

Donald Trump

फ़रवरी 28, 2026

Donald Trump

फ़रवरी 28, 2026

Israel-Iran War

फ़रवरी 28, 2026

Salim Vastik

फ़रवरी 28, 2026

Iran US Tension

फ़रवरी 28, 2026