---Advertisement---

Tomato Price Hike: टमाटर की बढ़ती कीमतों पर लगेगी लगाम! जानें क्यों केंद्र सरकार ने MP और महाराष्ट्र से मांगी मदद

Tomato Price Hike: टमाटर की बढ़ती कीमतों पर लगाम लगाने में केंद्र सरकार असफल साबित हो रह है। ऐसे में अब सरकार ने MP और महाराष्ट्र से मदद मांगी है।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: जुलाई 22, 2023 2:03 अपराह्न | Updated: जुलाई 22, 2023 3:26 अपराह्न

Tomato Price Hike
Follow Us
---Advertisement---

Tomato Price Hike: देश में टमाटर की बढ़ती कीमतों ने लोगों को परेशान कर रखा है। टमाटर के दाम आसमान छू रहे हैं। ये धीरे-धीरे लोगों की पहुंच से दूर होता जा रहा है। आलम ये है कि कई राज्य में तो टमाटर 250 रुपये प्रति किलो तक बिक रहा है। ऐसे में लोग इसे खरीदने से हिचक रहे हैं।

सरकार ने MP और महाराष्ट्र से मांगी मदद

वहीं, टमाटर की बढ़ती कीमतों पर लगाम लगाने में केंद्र सरकार भी असफल साबित नजर आ रही है। सरकार को कोशिशों के बाद भी टमाटर के दाम जस के तस हैं। ऐसे में अब केंद्र सरकार ने मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र से मदद मांगी है। सरकार को उम्मीद है कि इन दोनों राज्यों से आने वाली नई फसल टमाटर की बढ़ती कीमतों में गिरावट लाएगी।

सरकार ने संसद में दिया जवाब

टमाटर की बढ़ती कीमतों पर पूछे गए एक प्रश्न के लिखित जवाब में उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने कहा, ” महाराष्ट्र में नासिक, नारायणगांव और औरंगाबाद क्षेत्र तथा मध्य प्रदेश से भी नई फसल की आवक बढ़ने से टमाटर की कीमतों में कमी आने की उम्मीद है। “

केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा, ” टमाटर की कीमतों में हो रही मौजूदा वृद्धि किसानों को टमाटर की अधिक फसल उगाने के लिए प्रोत्साहित कर सकती है, जिससे आने वाले महीनों में इसकी कीमतें स्थिर होने की उम्मीद है। “

टमाटर की कीमतों के लिए मौसम जिम्मेदार

केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने राज्यसभा में जवाब देते हुए टमाटर की बढ़ती कीमतों के लिए मौसम को जिम्मेदार बताया। उन्होंने कहा कि इस बार मानसून ने जमकर अपना कहर बरपाया है। फसलों पर इसकी सबसे ज्यादा मार पड़ी है।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में टमाटर की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। ऐसे में उम्मीद है कि आने वाली नई फसल टमाटर की कीमतों में कमी लाएगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 1 March 2026

फ़रवरी 28, 2026

कल का मौसम 1 March 2026

फ़रवरी 28, 2026

Anurag Dhanda

फ़रवरी 28, 2026

Financial Rule Change from 1st March 2026

फ़रवरी 28, 2026

PM Modi

फ़रवरी 28, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 28, 2026