---Advertisement---

UNGA: पाकिस्तान ने तुर्की के कंधे से चलाई कश्मीर की गोली, भारतीय विदेश मंत्रालय का करारा जवाब सुन सिटी पिट्टी हो जाएगी गुम

UNGA: विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने पाकिस्तान की मौजूदगी में तुर्की के राष्ट्रपति द्वारा कश्मीर मुद्दे पर टिप्पणी को लेकर अपनी सफाई दी। इसे आंतरिक मामला बताया जिसमें किसी की दखलंदाजी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 30, 2026 10:46 पूर्वाह्न

UNGA
Follow Us
---Advertisement---

UNGA: संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र के दौरान पाकिस्तान की मौजूदगी में तुर्की के राष्ट्रपति रसीप तय्यप एर्दोगन ने जम्मू-कश्मीर का मुद्दा उठाया। रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने दक्षिण एशिया में शांति के लिए कश्मीर समेत सभी विवादों को संयुक्त राष्ट्र चार्टर और संबंधित प्रस्तावों के दायरे में बातचीत से हल निकालने की बात कही। वहीं तुर्की राष्ट्रपति के UNGA बयान से भारत पूरी तरह से नाराज नजर आया और विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कड़ी निंदा की है। उन्होंने इसे भारत की अखंडता और संप्रभुता का मामला बताया। आइए जानते हैं क्या है पूरी खबर डिटेल्स में।

UNGA में तुर्की के बयान पर भारत ने किया मुंहबंद

विदेश मंत्रालय की तरफ से बताया गया कि जम्मू कश्मीर भारत का अपना एक मुद्दा है और इस पर किसी भी बाहरी पक्ष को बोलना या टिप्पणी करने का कोई अधिकार नहीं है। UNGA में तुर्की राष्ट्रपति की यह टिप्पणी अवांछित और अमान्य है जिन्हें वह पूरी तरह से खारिज करते हैं और इसमें भरोसा नहीं दिखाते हैं। भारत इस मामले में पहले से स्पष्ट है कि वह कश्मीर मुद्दे पर किसी भी तीसरे देश के हस्तक्षेप को स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं है। हैरान करने वाली बात यह है कि पाकिस्तान की मौजूदगी में यह बयान दिया गया।

विदेश मंत्रालय ने बाहरी लोगों को दिखाया आईना

कश्मीर मुद्दे पर UN जनरल असेंबली में तुर्की के प्रेसिडेंट रेचेप तैयप एर्दोगन के भाषण पर रणधीर जायसवाल ने कहा, “आपने देखा होगा कि जिन बातों का आपने ज़िक्र किया, वे तुर्की के प्रेसिडेंट ने कही थीं। भारत, UN जनरल असेंबली में तुर्की के प्रेसिडेंट के भाषण के दौरान भारत और भारतीय केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर के बारे में किए गए बेवजह ज़िक्र को खारिज करता है। जैसा कि आप समझेंगे, यह भारत की क्षेत्रीय अखंडता और संप्रभुता से जुड़ा मामला है, और इस मुद्दे पर किसी भी बाहरी पार्टी का कोई हक नहीं है।”

नाविकों की सुरक्षा पर क्या है विदेश मंत्रालय का रुख

इसके अलावा विदेश मंत्रालय ने होर्मुज में मौजूद भारत के 6 जहाज जहाज और 6 विदेशी झंडे वाले जहाज जो भारत के लिए हैं उनके बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जहाज पर 163 भारतीय नाविक सवार है। इसके अलावा 4500 नाविक अलग-अलग जहाजों पर तैनात है। भारत सरकार की तरफ से आश्वासन दिया गया है कि सभी भारतीय नागरिक सुरक्षित है और उनके लिए हर जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।

 

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अक्टूबर 10, 2026

Rain Alert 11 October 2026

अक्टूबर 10, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 10, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 10, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 10, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 10, 2026