---Advertisement---

UP News: अपराधियों की अब खैर नहीं, यूपी पुलिस ने निकाला पंचांग फॉर्मूला, दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई 

UP News: उत्तर प्रदेश में लॉ एंड ऑर्डर मेंटेन करने के लिए पुलिस प्रशासन ने नया फार्मूला बनाया है। आपको यह बात सुनकर थोड़ी हैरानी जरूर होगी कि यूपी पुलिस अब क्राइम को कंट्रोल करने के लिए पंचांग का सहारा लेगी। चौंक गए न आप! जी हां यह बात बिल्कुल सही है। दरअसल इस मामले ...

Read more

Avatar of Saurabh Mall

By: Saurabh Mall

Published: अगस्त 22, 2023 7:55 अपराह्न

UP News
Follow Us
---Advertisement---

UP News: उत्तर प्रदेश में लॉ एंड ऑर्डर मेंटेन करने के लिए पुलिस प्रशासन ने नया फार्मूला बनाया है। आपको यह बात सुनकर थोड़ी हैरानी जरूर होगी कि यूपी पुलिस अब क्राइम को कंट्रोल करने के लिए पंचांग का सहारा लेगी। चौंक गए न आप! जी हां यह बात बिल्कुल सही है। दरअसल इस मामले पर यूपी डीजीपी का कहना है कि हिंदू पंचांग के अनुसार अक्सर कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि के ठीक एक सप्ताह पहले और बाद में सबसे ज्यादा अपराध होते हैं। अक्सर अपराधी गुप्त रात का फायदा उठाकर चोरी, स्नैचिंग, डकैती और लूटपाट जैसी घटनाओं को अंजाम देते हैं।

यूपी डीजीपी ने जारी किया सर्कुलर

सभी जिलों के पुलिस प्रशासन को मुस्तैद करते हुए यूपी के डीजीपी ने क्राइम को कंट्रोल करने के लिए सर्कुलर जारी कर दिया है। उन्होंने अपने लिखे पत्र में कहा है, कि पुलिस आने वाले दिनों में अपनी गश्त को बढ़ाए। नागरिकों की सुरक्षा पुलिस की जिम्मेदारी है।

अमावस्या के तिथि के एक सप्ताह पूर्व और बाद तक संदिग्ध क्षेत्रों में पेट्रोलिंग करें। कोई भी वारदात होने पर एक्स्ट्रा वाहन तैयार रखें। किसी भी इमरजेंसी कॉल को संज्ञान में लेकर त्वरित कार्रवाई करें।

उत्तर प्रदेश में अपराधियों पर नकेल कसने की है तैयारी 

देखा जाए तो उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की भाजपा सरकार अपराध के मामले में जीरो टॉलरेंस की बात करती है। आए दिन यहां प्रशासन का डंडा और बुलडोजर अपराधियों पर कहर बरपा रहा है। ऐसे में अब यूपी पुलिस का यह फैसला लोगों की सुरक्षा के लिए अहम माना जा रहा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Saurabh Mall

Saurabh Mall

सौरभ कुमार मल्ल बीते 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया केंद्रीय विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में P.G. की पढ़ाई की है। उन्होंने अपनी शुरुआत दैनिक भास्कर (इंटर्नशिप) से किया है। यह कई और चैनलों में बतौर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल सौरभ DNP India Hindi वेबसाइट में बतौर कंटेंट राइटर (पॉलिटिकल, क्राइम और इंटरनेशनल) डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shivpuri Accident News

अप्रैल 17, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 17, 2026

Baghpat Viral Video

अप्रैल 17, 2026

Donald Trump

अप्रैल 17, 2026

CM Bhagwant Mann

अप्रैल 17, 2026

Uttrakhand Viral Video

अप्रैल 17, 2026