---Advertisement---

UP News: खुशखबरी! योगी सरकार जल्द राज्य में लागू कर सकती है केंद्र की नई पेंशन योजना, इतने लाख लोगों को होगा फायदा; जानें डिटेल

UP News: मोदी सरकार ने 20 लाख से अधिक कर्मचारियों के लिए नई पेंशन स्कीम यानि यूपीएस लॉन्च किया है। इसे जल्द ही यूपी में लागू किया जा सकती है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अगस्त 27, 2024 1:14 अपराह्न

UP News
Follow Us
---Advertisement---

UP News: मोदी सरकार ने नई पेंशन स्कीम यानि यूपीएस लॉन्च किया है। वहीं अब खबर सामने आ रही है कि इस योजना को जल्द ही यूपी में लागू की जा सकती है। गौरतलब है कि राज्य सरकार को अब बस केंद्र सरकार के आदेश का इंतजार है। इसके अध्ययन के आधार पर ही इसे राज्य में लागू करने की तैयारी है। माना जा रहा है कि जल्द ही योगी सरकार की तरफ से कैबिनेट में इसे लेकर प्रस्ताव लाया जा सकता है। माना जा रहा है कि इससे राज्य सरकार के कई लोगों को फायदा हो सकता है।

उप- चुनाव से पहले लागू हो सकता है यूपीएस

योगी सरकार उप- चुनाव से पहले इस योजना को लागू कर सकती है। मालूम हो कि लोकसभा चुनाव में बीजेपी को सबसे ज्यादा नुकसान यूपी में हुआ था। जिसके बाद कई तरह के सवाल भी खड़े हुए थे। हालांकि अब योगी सरकार किसी प्रकार की गलती नहीं करना चाहती है। वहीं इस योजना के लागू होने के बाद माना जा रहा है कि बीजेपी को फायदा हो सकता है।

10 लाख से अधिक कर्मचारियों को होगा फायदा

यूपी प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष दिनेश चंद्र का कहना है कि नई योजना यानि यूपीएस के दायरे में 10 लाख से अदिक कर्मचारी आएंगे। योगी सरकार ने 7 साल में 6 लाख से अधिक सरकारी नौकरियां प्रदान की है। योगी सरकार इन 10 लाख कर्मचारियों की साधने की कोशिश कर रही है। गौरतलब है कि यूपी में लोकसभा चुनाव में बीजेपी के हार का एक कारण ओपीसी भी थी। जिसके देखते हुए यूपी सरकार किसी भी प्रकार की गलती नहीं करना चाह रही है।

सरकारी कर्मचारियों के लिए क्या है नया

बता दें कि सरकार पेंशन के लिए कर्मचारियों के वेतन के 14 प्रतिशत पैसा अपने पास से देती थी। वहीं नई योजना के तहत सरकार ने अपनी हिस्सेदारी 14 प्रतिशत से बढ़ाकर 18.5 प्रतिशत कर दी है। एनपीएस के तहत सरकारी कर्मचारियों की मृत्यु के बाद उनके परिवार वालों को मिलने वाली रकम तया नहीं थी। जबकि नए योजना के तहत परिवार के लोगों को 60 प्रतिशत पेंशन कर दिया गया है। वहीं मिनिमन पेंशन के तहत 10 हजार रूपये तय किए गए है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Guwahati Hotel Shooting

अक्टूबर 27, 2026

Punjab News

अक्टूबर 26, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 26, 2026

Punjab News

अक्टूबर 26, 2026

Punjab News

अक्टूबर 26, 2026

Rain Alert 27 October 2026

अक्टूबर 26, 2026