---Advertisement---

UP News: यूपी में इस योजना के तहत छात्रों को दिए जाएंगे 25 लाख स्मार्टफोन, सरकार ने दिए ये जरूरी निर्देश

UP News: उत्तर प्रदेश में सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में चल रही सरकार छात्रों को मिलने वाले सुविधा को लेकर प्रतिबद्ध नजर आ रही है। इस क्रम में सरकार की ओर से एक बार फिर युवाओं को स्मार्टफोन देने की जानकारी सामने आई है।

Avatar of Sumit Kumar Jha

By: Sumit Kumar Jha

Published: सितम्बर 27, 2023 7:00 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

UP News: उत्तर प्रदेश में सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में चल रही सरकार छात्रों को मिलने वाले सुविधा को लेकर प्रतिबद्ध नजर आ रही है। इस क्रम में सरकार की ओर से एक बार फिर युवाओं को स्मार्टफोन देने की जानकारी सामने आई है। यूपी सरकार की आधिकारिक ‘X’ हैंडल से कहा गया है कि स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के तहत सरकार अक्टूबर से छात्रों को एक बार फिर 25 लाख स्मार्टफोन देने की योजना की शुरुआत करने वाली है।

खबर है कि इसके पहले चरण में 375000 सैमसंग और लावा जैसी कंपनियों के स्मार्टफोन छात्रों को वितरीत किए जाएंगे। इसके लिए 372 करोड़ रुपये की धनराशि को स्वीकृति भी दे दी गई है। इस संबंध में सरकार के औद्योगिक विकास विभाग ने सभी जरुरी आदेश को जारी कर इसकी जानकारी कंपनियों को पहुंचाई है।

अक्टूबर से शुरु हो सकेगा स्मार्टफोन का वितरण

खबरों की मानें तो सरकार छात्रों को अक्टूबर के महीने से स्मार्टफोन का वितरण शुरु कर सकेगी। इस दौरान पहले चरण में सैमसंग और लावा के 375000 फोन बाटे जाएंगे। इसके लिए सरकार की ओर से लगभग 372 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है। वहीं अन्य कई चरणों को मिलाकर सरकार द्वारा कुल 25 लाख स्मार्टफोन को बाटने की तैयारी है। सरकार द्वारा वितरित किए जा रहे इस स्मार्टफोन को लेकर खबर है कि इसमें 3900 से ज्यादा कोर्स/प्रोग्राम पहले से ही लोड मिलेंगे जो कि छात्रों की पढ़ाई के लिए बेहद सहायक साबित होंगे। वहीं इन सभी कोर्स का लाभ छात्र निशुल्क उठा सकेंगे और इसके लिए उन्हें किसी भी तरह के शुल्क देने की जरुरत नहीं होगी।

इस योजना के तहत वितरित किए जाएंगे 25 लाख स्मार्टफोन

बता दें कि स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के तहत यूपी सरकार आने वाले समय में राज्य के छात्रों को 25 लाख स्मार्टफोन वितरित कर सकेगी। इसके लिए सरकार ने चार टेक कंपनियों से करार भी कर लिए हैं। इसमें विजन डिस्ट्रब्यूशन कंपनी से 784314 स्मार्टफोन, इंस्टेंट प्रिक्योरमेंट से 441176 स्मार्टफोन, सेलकॉन इम्पेक्स से 686275 स्मार्टफोन और एनएफ इंफ्राटेक से 588235 स्मार्टफोन के लिए जाने की खबर है। इसको लेकर बता दें कि सरकार प्रति फोन पर 9972 रुपये का कर्च कर रही है। इसकी जानकारी आधिकारिक रुप से यूपी सरकार की ओर से जारी की गई है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Health

मार्च 30, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Tamil Nadu Assembly Elections 2026

मार्च 29, 2026

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Leave a Comment