---Advertisement---

UPSSSC PET Result 2023:  यूपी पीईटी रिजल्ट घोषित, सफल अभ्यार्थी कर सकेंगे आवेदन

UPSSSC PET Result 2023: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने परिणाम घोषित कर दिया है। परिणाम आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर घोषित किया गया है।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

By: DNP न्यूज़ डेस्क

Published: जनवरी 30, 2024 6:32 अपराह्न

UPSSSC PET Result 2023
Follow Us
---Advertisement---

UPSSSC PET Result 2023: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (UP PET 2023) का परिणाम घोषित कर दिया है। परिणाम UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर घोषित किया गया है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार लंबे समय से फाइनल रिजल्ट का इंतजार कर रहे थे।

UPSSSC PET Result 2023 में पास हुए अभ्यार्थी करें आवेदन

आपको बता दे कि यूपी पीईटी परीक्षा में 20 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी शामिल हुए थे। अब उत्तर प्रदेश प्रारंभिक योग्यता परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थी ही यूपी सरकार में ग्रुप ‘सी’ की भर्तियों के लिए आवेदन के पात्र होंगे। पास हुए उम्मीदवार अकाउंटेंट, एक्स-रे टेक्नीशियन और जूनियर असिस्टेंट जैसे पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

UPSSSC PET Result 2023 की अक्टूबर में हुई थी परीक्षा


यूपी पीईटी 2023 प्रारंभिक पात्रता परीक्षा 28 और 29 अक्टूबर 2023 को आयोजित की गई थी। इसके बाद 6 नवंबर को प्रोविजनल आंसर की (Key) जारी की गई थी। पिछले हफ्ते फाइनल आंसर की (Key) जारी होने के बाद रिजल्ट का इंतजार आज खत्म हो गया।

UPSSSC PET Result 2023 की ऐसे करें जांच


उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
यहां होमपेज यूपी पीईटी रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
अब डैशबोर्ड पर लॉग इन करें।
स्क्रीन पर दिख रही पीडीएफ को डाउनलोड करके अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
भविष्य में उपयोग के लिए इसका प्रिंटआउट ले लें।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क उत्कृष्ट लेखकों एवं संपादकों का एक प्रशिक्षित समूह है. जो पिछले कई वर्षों से भारत और विदेश में होने वाली महत्वपूर्ण खबरों का विवरण और विश्लेषण करता है.उच्च और विश्वसनीय न्यूज नेटवर्क में डीएनपी हिन्दी की गिनती होती है. मीडिया समूह प्रतिदिन 24 घंटे की ताजातरीन खबरों को सत्यता के साथ लिखकर जनता तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करता है
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

कल का मौसम 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026