---Advertisement---

UP Nikay Chunav 2023 में AAP की एंट्री, ‘हाउस टैक्स हाफ, वाटर टैक्स माफ’ नारा पर लड़ेगी चुनाव

ई-नई राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा पाने वाली अरविंद केजरीवाल की AAP ने यूपी के निकाय चुनाव लड़ने का एलान कर दिया है। यूपी प्रभारी और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कल मेरठ में मीडिया से बात करते हुए कहा कि प्रदेश के सभी 762 निकाय सीटों पर अपने उम्मीदवारों को उतारेगी।

Avatar of Hemant Vatsalya

By: Hemant Vatsalya

Published: अप्रैल 12, 2023 6:35 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

UP Nikay Chunav 2023: नई-नई राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा पाने वाली अरविंद केजरीवाल की AAP ने यूपी के निकाय चुनाव लड़ने का एलान कर दिया है। यूपी प्रभारी और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कल मेरठ में मीडिया से बात करते हुए कहा कि प्रदेश के सभी 762 निकाय सीटों पर अपने उम्मीदवारों को उतारेगी। दिल्ली की तर्ज पर लड़ने जा रहे निकाय चुनावों में पार्टी ने ‘हाउस टैक्स हाफ, वाटर टैक्स माफ’ का नारा दिया है। AAP की तरफ से मेरठ के मेयर प्रत्याशी के तौर पर ऋचा सिंह का नाम प्रस्तावित करते हुए कहा कि वो यूपी की जनता से अपील करते हैं कि शहर की सफाई का काम एक बार झाड़ू वालों को देकर देखो।

आप की एंट्री से बदलेंगे यूपी के समीकरण

इतने कम समय में राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा पाने वाली AAP का जोश इस समय हाई मोड पर है। इसके साथ ही यूपी चुनाव में अब कोई भी प्रमुख पार्टी AAP को नजरंदाज करने का जोखिम नहीं उठा सकती। AAP की इस घोषणा से भाजपा, सपा और बसपा की चिंताएं बढ़ गईं हैं। यूपी प्रभारी संजय सिंह ने मेरठ से प्रदेश की राजनीति में एक नए समीकरण की रूपरेखा खींचते हुए कहा कि पार्टी यूपी में सभी 762 निकायों पर चुनाव लड़ेगी। जिसके लिए पार्टी ने सभी प्रभारियों की नियुक्ति कर दी है। उन्होंने कहा कि “पार्टी यह चुनाव अकेले दम पर लड़ेगी। किसी से गठबंधन नहीं होगा।”

इसे भी पढ़ेंःUP Nikay Chunav 2023: CM Yogi का माननीयों को बड़ा झटका, इस एलान ने बिगाड़ा खेल

AAP की सफलता पर गदगद

AAP को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिलने पर गदगद यूपी प्रभारी संजय सिंह ने कहा कि दस साल में राष्ट्रीय पार्टी बन जाना सपने के सच करने जैसा है। लेकिन जिन पार्टियों का दर्जा छिना है उनको निर्वाचन आयोग से अपील करनी चाहिए। AAP ने दिल्ली और पंजाब में सफलता पाकर खुद को काफी मजबूत किया है। AAP प्रदेश में पूरी ताकत से चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि दिल्ली की तर्ज पर मेयर, नगरपालिका चेयरमैन, नगर पंचायत चेयरमेैन के पद पर सभी सीटों पर उम्मीदवार उतारने जा रही है।

इसे भी पढ़ेंःUP Nikay Chunav 2023: मेरठ महापौर सीट को लेकर सपा में मचा घमासान, Mayawati ने Akhilesh को समर्थन दे चौंकाया!

Avatar of Hemant Vatsalya

Hemant Vatsalya

Hemant Vatsalya Sharma DNP INDIA HINDI में Senior Content Writer के रूप में December 2022 से सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने Guru Jambeshwar University of Science and Technology HIsar (Haryana) से M.A. Mass Communication की डिग्री प्राप्त की है। इसके साथ ही उन्होंने Delhi University के SGTB Khalasa College से Web Journalism का सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है। पिछले 13 वर्षों से मीडिया के क्षेत्र से जुड़े हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 14 May 2026

मई 13, 2026

Noida International Airport

मई 13, 2026

Anurag Dhanda

मई 13, 2026

CM Yogi Adityanath

मई 13, 2026

CM Yogi Adityanath

मई 13, 2026

PM Modi

मई 13, 2026