---Advertisement---

रेल सेवा ठप करने की योजना? मुजफ्फरनगर में Rakesh Tikait की ‘पगड़ी अपमान’ के बाद अलर्ट; महापंचायत कर बड़ा फैसला ले सकते हैं किसान नेता

पश्चिमी यूपी के मुजफ्फरनगर में Rakesh Tikait के 'पगड़ी अपमान' प्रकरण को लेकर अलर्ट की स्थिति है। किसान नेता लगातार राकेश टिकैत के समर्थन में एकजुटता के साथ आवाज उठा रहे हैं। खबर है कि आज मुजफ्फरनगर में महापंचायत होनी है जिस दौरान बड़ा फैसला लिया जा सकता है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: मई 3, 2025 11:23 पूर्वाह्न | Updated: मई 3, 2025 12:49 अपराह्न

Rakesh Tikait
Follow Us
---Advertisement---

Rakesh Tikait: भरी सभा में एक पगड़ी उछली और पूरे पश्चिमी यूपी में हो-हल्ला मच गया है। यहां बात किसान नेता राकेश टिकैत के साथ हुए घटनाक्रम के संबंध में हो रही है। राकेश टिकैत के पगड़ी अपमान के बाद किसानों के बीच रोष है और वे सरकार से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। इसी बीच खबर है कि आज जीआईसी के मैदान में महापंचायत होगी। इस महापंचायत के दौरान Rakesh Tikait, नरेश टिकैत समेत पश्चिमी यूपी और भारतीय किसान यूनियन के कई कद्दावर चेहरे जुटेंगे। BKU मुजफ्फरनगर जिलाध्यक्ष नवीन राठी ने तो प्रशासन से स्पष्ट कर दिया है कि यदि पगड़ी उछालने वालों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन जिले में रेल और बस सेवा को पूरी तरह से ठप कर देगा। इस पूरे घटनाक्रम को लेकर मुजफ्फरनगर में फिलहाल अलर्ट की स्थिति है और प्रशासन का पहरा बढ़ गया है।

मुजफ्फरनगर में Rakesh Tikait की ‘पगड़ी अपमान’ के बाद अलर्ट

पुलिस की गश्त तेज है और जीआईसी के मैदान परिसर की ओर पहरा बढ़ा दिया गया है। दरअसल, बीते दिन पहलगाम हमले के बाद आक्रोश रैली थी जिसमें पहुंचे राकेश टिकैत के साथ बदसलूकी की गई। भीड़ ने किसान नेता की पगड़ी तक उछाल दी जिससे उनके सम्मान को ठेस पहुंची है। राकेश टिकैत के नेतृत्व में सभी किसान नेता प्रशासन से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं, अन्यथा रेल और बस सेवा ठप करने की योजना है। Rakesh Tikait की पगड़ी अपमान के बाद पुलिस भी लगातार अलर्ट मोड पर है और स्थिति को नियंत्रित करने में जुटी है।

महापंचायत कर बड़ा फैसला ले सकते हैं किसान नेता

तमाम ऐसे किसान नेता हैं जो लगातार स्थिति पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। राकेश टिकैत ने भी पगड़ी अपमान से जुड़े मामले को किसानों के सम्मान और स्वाभिमान से जोड़ा है। अपने आवास पर किसानों को संबोधित करते हुए Rakesh Tikait ने कहा कि यदि महापंचायत में इसका समाधान नहीं निकला, वे पगड़ी उतार देंगे। फिलहाल जीआईसी के मैदान में होनी वाली किसान महापंचायत पर सबकी नजरें टिकी हैं। कहा जा रहा है कि ‘पगड़ी अपमान’ के बाद किसानों के हितों की रक्षा के लिए आयोजित हुए किसान मजदूर सम्मान महापंचायत के दौरान बड़े फैसले लिए जा सकते हैं। किसान नेता की ओर से लिए जाने वाले फैसलों के राजनीतिक असर भी हो सकते हैं जिसको लेकर कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

क्या राकेश टिकैत को समर्थन देंगे जयंत चौधरी?

इस सवाल का पुख्ता जवाब तो आरएलडी मुखिया जयंत चौधरी ही दे सकते हैं। हालांकि, ये ऐसा सवाल है जिसका जवाब पश्चिमी यूपी के लोग जानना चाहते हैं। इसी सवाल पर चर्चा करते हुए डीएनपी इंडिया के रिपोर्टर और पश्चिमी यूपी के हर राजनीतिक घटनाक्रम पर नजर रखने वाले राहुल चौधरी ने विस्तार से अपनी बात रखी है। उनके द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक RLD या जयंत चौधरी की ओर से आधिकारिक रूप से इस संबंध में अभी कोई आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है।

पगड़ी अपमान मुद्दे पर Rakesh Tikait को आरएलडी मुखिया का समर्थन मिलेगा या नहीं इसका जवाब अभी भविष्य के गर्भ में है। हालांकि, राहुल चौधरी का कहना है कि बात जाट समुदाय की है, तो पार्टी निश्चित रूप से इस पर विचार कर सकती है। अभी अंदरखाने चर्चाओं का दौर जारी है। निकट भविष्य में राकेश टिकैत के मुद्दे पर RLD की ओर से कोई आधिकारिक टिप्पणी आ सकती है जिससे स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Rashifal 13 February 2026

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026