Aligarh News: UP की रंगीली सास! पहले बेटी का दूल्हा चुराया, अब जीजा संग हुई फरार, जानकर वेलेंनटाइन डे से उठ जाएगा भरोसा

Aligarh News: अलीगढ़ में होने वाले दामाद के साथ भागने वाली सास का नया कारनामा सामने आया है। इस बार वो अपने जीजा के साथ भाग गई है। युवक के खुलासे ने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है।

Aligarh News:  अभी कुछ दिनों पहले उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में बेटी के होने वाले पति के साथ सास फरार हो गई थी। महिला ने दामाद के साथ ये कांड बेटी की शादी से 12 दिन पहले किया था।   विवाद बढ़ने पर मीडिया के सामने आकर 18 साल छोटे दामाद को अपना रियल लव बताया और बूढ़े पति और बच्चों को छोड़ दिया। अब इसी सास ने वेलेंनटाइन डे से पहले दामाद को धोखा दे दिया है और जीजा के साथ भाग गई है। महिला ने इस बार अपनी बहन का घर उजाड़ा है। दामाद सिर पीट रहा है क्योंकि उसकी सास दो लाख रुपए और ज्वेलरी लेकर फरार है। रिश्ते के इस रायते को देख लोगों का प्यार से विश्वास उठ गया है।

Aligarh News: अलीगढ़ वाली सास ने बेटी के बाद बहन का घर उजाड़ा

अलीगढ़ वाली इस सास ने अब इस घटना को बिहार के सीतामड़ी में अंजाम दिया है। दरअसल,  वो  पति और बच्चों को छोड़तकर बिहार के सीतामड़ी में करीब 10 महीनों से रह रही थी। दामाद कपड़ों की फेरी लगाता था। लाइफ में सबकुछ ठीक चल रहा था, लेकिन राहुल को उस वक्त झटका लगा जब वो 6 फरवरी को आता है और घर से महिला गायब दिखती है। इसके बाद धोखा खाया युवक पुलिस के पास जाकर सबकुछ बताता है। राहुल का कहना है कि, सास से प्रेमिका बनी औरत अपने ही जीजा के साथ भाग गई है।  इस बार वो 2 लाख रुपए और ज्वेलरी लेकर फुर्र हुई है।  इस धोखे से युवक सदमे में है। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर इस घटना के बारे में जो भी पढ़ और सुन रहा है उसका तो प्यार और रिश्तों से ही विश्वास उठ गया है।

महिला ने बेटी के बाद बहन का घर उजाड़ा

साल 2025 में उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में उस वक्त खलबली मच गई , जब लोगों को पता चला बेटी की शादी के 12 दिन पहले 46  सास की सास अपने 23 साल के दामाद के साथ भाग ई। इस दौरान पति सहित पूरा परिवार सदमे में चला गया है। महिला पर पैसे और ज्वेलरी लेकर भागने के आरोप पति ने लगाए। इसके बाद जब पुलिस ने महिला को दामाद के साथ पकड़ा तो उसने अपनी सच्ची मोहब्बत बताते हुए उसी के साथ रहने का फैसला किया। इस घटना ने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया था। अभी वो इस केस को ढंग से भूले भी नहीं थे कि, इसी सास ने अब बेटी के बाद बहन का घर उजाड़ दिया। इस बार वो अपने 60 साल के जीजा के साथ भागी है। महिला के इस लव एंगल ने लोगों को सोच में डाल दिया है।