DNP India Hindi

Valentine Day पर यूपी में तैयार हुआ लट्ठ! क्रांति सेना की महिलाएं प्रेमी जोड़ों को करेंगी गंजा, मारेंगी डंडे, देखें वीडियो

Valentine Day

Picture Credit: Google

Valentine Day: उत्तर प्रदेश में वेलेंटाइन डे से पहले  प्रेमी जोड़ों से निबटने के लिए लट्ठ तैयार हो गया है। अभी तक आपने बजरंग दल के लड़कों को प्रेमी युगल को पकड़कर सजा देते हुए देखा होगा। लेकिन अब इसमें क्रांति सेना की महिलाएं भी जुड़ गई है।  मुज्जफरनगर में इस दल की महिलाओं ने वेलेंटाइन डे  पर  कपल के लिए चेतावनी जारी की है। इसके साथ ही लट्ठ पूजन भी किया है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Valentine Day के लिए क्रांति सेना की महिलाओं ने चेतावनी की जारी

वेलेंटाइन डे  पर प्रेमी जोड़ों को सबक सिखाने के लिए डंडे की पूजा करती इन महिलाओं के वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म  इंस्टाग्राम पर  primenewsnetwork.in  नाम के अकाउंट पर पोस्ट किया गया है। इसके साथ ही कैप्शन में जानकारी देते हुए लिखा है, “मुजफ्फरनगर में वेलेंटाइन वीक के मद्देनजर क्रांति सेना ने सख्त रुख अपनाते हुए एक विवादित अल्टीमेटम जारी किया है। संगठन ने शहर में जोड़े और युवाओं को नियमों का पालन करने को कहा है, जिससे इलाके में तनाव और चर्चा का माहौल बन गया है।”

दैनिक भास्कर में छपी खबर के अनुसार, क्रांति सेना की महिला विंग जिला अध्यक्ष पूनम चौधरी ने चेतावनी जारी की है। उन्होंने कहा है कि,”जहाँ भी मिलेंगे बंटी बबली, तोड़ देंगे हड्डी पसली और जो ना मानेगा झंडे से, वह मानेगा डंडे से” । महिलाएं वीडियो में ये विवादित लाइंस भी बोल रही है। इतना ही नहीं संगठन की महिलाओं ने पकड़े जाने वाले कपल्स को उस्तरे से गंजा करने की भी चेतावनी दी है।

मुज्जफरनगर का वीडियो देख यूजर ने की एक्शन की मांग

वेलेंनटाइन डे के मौके पर यूपी के मुज्जफरनगर जिले से आए इस वीडियो को देख यूजर्स तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर लिखता है, ‘कहीं दाव उल्टा न पड़ जाए बच कर रहना’। दूसरा लिखता है, ‘मुज्जफरनगर के एसएसपी को इन पर एक्शन लेना चाहिए’।

 

Exit mobile version