DNP India Hindi

Viral Video:  WagonR में स्वेटर पहनकर AC मांग रही थीं नखरीली मैडम, देखें फिर कैसे कैब ड्राइवर ने चखाया मजा?

Viral Video

Picture Credit: Ghar Ke Kalesh x

Viral Video: कैब ड्राइवर्स  और यात्रियों के बीच अकसर पैसों और सर्विस को लेकर तीखी बहस होती रहती है। इन घटनाओं के वीडियो सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरते हैं। इन्हें देखकर लोग चुटकी लेते हैं। एक ऐसा ही वीडियो दिल्ली के लाजपत नजर से आया है। यहां पर एक महिला ने  कैब बुक की और नखरे दिखाते हुए उसकी कार पर तंज कसने लगी। दरअसल, महिला को वैरनआर कार से दिक्कत थी। इसके बाद वो स्वेटर पहनने के बाद भी एसी चलाने के लिए कहती है। लेकिन कैब ड्राइवर कुछ ऐसा बोल देता है। जिसकी वजह से उसे राइड को बीच में ही छोड़ना पड़ता है।

WagonR और AC को लेकर कैब ड्राइवर और महिला यात्री में छिड़ी जंग

ये वायरल वीडियो Ghar Ke Kalesh नाम के एक्स हैंडल से पोस्ट किया गया है। वीडियो में साफ देखा और सुना जा सकता है कि, महिला को पहले तो वैगनआर कार से दिक्कत थी। जिसे देखते हुए ड्राइवर उसे प्रीमियम कार को बुक करने की सलाह देता है।

इस दौरान दोनों के बीच बहस होने लगती है। इसके बाद महिला एसी चलाने के लिए बोलती है । लेकिन ड्राइवर खराब होने का बहना बनाकर मना कर देता है। एसी को लेकर भी दोनों फिर भिड़ जाते हैं। इसके बाद वो महिला को राइड कैंसिल करने के लिए बोलता है। महिला भी चली जाती है। ड्राइवर कहता है कि, 180 रुपए में लग्जरी डिमांड कर रही है। वहीं, वह सर्दी में एसी की डिमांड पर भी सवाल खड़ा करता है। ये पूरी घटना कार के कैमरे में रिकॉर्ड हो जाती है। इस वीडियो में कुछ लोग कैब ड्राइवर को सही कह रहे हैं तो कुछ सवाल उठा रहे हैं।

Viral Video देख यूजर्स की राय बटी

इस वायरल वीडियो को 10 फरवरी को अपलोड किया गया है। इस पर 64000 से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, तमाम सारे लोगों की प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। एक यूजर लिखता है, ‘कहा दुबई और कहां 180 रुपए’। दूसरा लिखता है, ‘ये कैब वाले भी डेढ़ स्याने बनते हैं..बाहर सर्दी है या गर्मी है इससे डाइवर को क्या लेना देना है और एसी का मतलब ही एयर कंडीशनर होता है सर्दी गर्मी से क्या लेना देना है उसका ..।’ इसके साथ ही कुछ लोग महिला के बिहेवियर का मजाक उड़ा रहे हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

Exit mobile version