---Advertisement---

Mumbai Viral Video: बुर्का पहनकर लेडीज कंपार्टमेंट में छिछोरेपन पर उतरा शख्स, लोकल ट्रेन में क्लेश देख बहस की हुई शुरुआत

Mumbai Viral Video: मुंबई वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है जहां कथित तौर पर एक युवक ने बुर्का पहनकर लोकल ट्रेन में लेडिज कंपार्टमेंट में घुसने की हिम्मत दिखाई और फिर कुकृत्य को अंजाम देता है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: फ़रवरी 8, 2026 12:31 अपराह्न

Mumbai Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Mumbai Viral Video: मुंबई लोकल ट्रेन से एक ऐसी हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है जो महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़ी करती है। इसे लेकर एक नई बहस की शुरुआत हो चुकी है। दरअसल सोशल मीडिया पर मुंबई वायरल वीडियो चर्चा में है जहां कथित तौर पर एक शख्स बुर्का पहनकर मुंबई लोकल ट्रेन में लेडिज कंपार्टमेंट में घुसने की हिम्मत दिखाता है। इसे लेकर आरोप लगाया गया है कि कथित तौर पर उस शख्स ने बुर्के के अंदर से महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश की और गलत तरीके से छूते हुए नजर आया। वीडियो को देखकर नई बहस की शुरुआत हो गई है।

मुंबई वायरल वीडियो में लेडिज कंपार्टमेंट में हुआ खेला

X चैनल से इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया, “मुंबई लोकल में चौंकाने वाला मामला घाटकोपर के पास बुर्का पहने एक आदमी लेडिज कंपार्टमेंट में घुस गया और कथित तौर पर महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की कोशिश की। सतर्क यात्रियों ने उसे चुनौती दी और वह दूसरी ट्रेन में कूद कर भाग गया।” इसके साथ ही यहभी बताया कि घाटकोपर पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई है और जांच चल रही है।

Mumbai Viral Video को देख तिलमिला उठे महिला की सुरक्षा को लेकर लोग

मुंबई वायरल वीडियो को देखकर यूजर्स तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। जहां कुछ लोग महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सवाल उठाते हुए नजर आए तो कुछ लोग बुर्के पर सवाल खड़े करते हुए दिखे हैं। जहां लोगों का कहना है कि बुर्का पहनकर पहचान छुपाने की कोशिश की जा रही है और गलत काम को अंजाम दिए जा रहे हैं। एक यूजर ने कहा कि महिलाओं ने उसे क्यों नहीं पीटा तो एक यूजर ने कहा उसे भागने क्यों दिया। एक ने कहा, “बेहद गंभीर और चिंताजनक घटना है महिलाओं की सुरक्षा से खिलवाड़ किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं होना चाहिए।”

वहीं मुंबई वायरल वीडियो को देखकर यूजर्स सन्न रह गए हैं जहां पर एक महिला इस वीडियो को रिकॉर्ड करती हुई नजर आ रही है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Siya Goyal 

जून 27, 2026

Kidney Health

जून 27, 2026

Pregnancy Tips

जून 27, 2026

Health Tips

जून 26, 2026

Viral Video

जून 26, 2026

Muzaffarnagar Viral Video

जून 26, 2026