DNP India Hindi

Viral Video:  मरे बच्चे को मुंह में उठाए घूमती दिखी मां, समुन्द्र में व्हेल मछली की खामोश चीख देख रो रहे इंसान 

Viral Video

Picture Credit: Damn Nature You Scary X

Viral Video: मां इंसान की हो या फिर किसी जानवर की हो उसमें बच्चे के प्रति एक ही जैसी ममता और लगाव होता है। लेकिन सोशल मीडिया पर एक व्हेल मछली का ऐसा ही  वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख लोगों की आंखें नम हो जा रही है। ये मां अपने मरे हुए बच्चे को मुंह में पकड़कर यहां से वहां गहरे समुन्द्र में भटक रही है। बच्चे के प्रति उसका प्यार और खोने की पीड़ा भले ही खामोश है लेकिन उसका दर्द पूरे समुन्द्र को चीर रहा है। ये बेहद भावुक करने वाला पल है।

Viral Video: मरे बच्चे को लेकर घूमती दिखी व्हेल मछली

व्हेल मछली के इस वायरल वीडियो को Damn Nature You Scary नाम के एक्स हैंडल से पोस्ट किया गया है। वीडियो के कैप्शन में लिखा है, एक मादा व्हेल अपने मृत बच्चे के शरीर को ले जा रही है।

जब एक माँ अपने बच्चे को खो देती है, तो वह उसे हफ्तों तक अपने मुंह में रखती है, जब तक कि वह सड़ न जाए। शोक की इस प्रक्रिया को रेक्विम कही जाता है।’  वीडियो को गहरे समुद्र के नीचे रिकॉर्ड किया गया है। जिसमें साफ देखा जा सकता है कि, मछली किस तरह से अपने मरे हुए बच्चे के साथ भटक रही है। शायद उसे बच्चे के जिंदा होने की उम्मीद है। लेकिन उसका ये दर्द अंतहीन है।  ये भावुक करने वाली घटना कब और कहां रिकॉर्ड की गई है। इसकी कोई भी आधिकारिक जानकारी तो नहीं है। लेकिन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसे हजारों लोग देख चुके हैं।

मरने के बाद भी बच्चों को क्यों नहीं छोड़ती व्हेल मछली?

रिसर्च में पाया गया है कि, व्हेल मछली के शरीर में भी इंसानों जैसे ही हार्मोंस और केमिकल होते हैं । इसीलिए बच्चों के साथ इनका लगाव बिल्कुल इंसानों की तरह होता है। बच्चे के मरने के बाद अकसर व्हेल उसे पानी से ऊपर ले जाने की कोशिश करती है। उसे लगता है कि, शायद उसका बच्चा बच जाए। इस प्रक्रिया को ‘पोस्ट-मॉर्टम अटेंटिव बिहेवियर’ कहा जाता है। व्हेल एक बेहद इंटेलिजेंट जानवर मानी जाती है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा व्हेल मां का दर्द भी इसी प्रक्रिया का हिस्सा है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

Exit mobile version