---Advertisement---

‘स्वर-सम्राज्ञी, महान सुर-साधिका…’ CM Yogi Adityanath ने ‘पद्म विभूषण’ आशा भोसले की मौत पर जताया दुख, जानें सबकुछ

CM Yogi Adityanath: देश की महान गायिका और सुरों की अमर साधिका आसा भोसले के निधन की खबर ने पूरे देश को शोक में डुबो दिया है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अप्रैल 12, 2026 4:00 अपराह्न

CM Yogi Adityanath
Follow Us
---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: देश की महान गायिका और सुरों की अमर साधिका आसा भोसले के निधन की खबर ने पूरे देश को शोक में डुबो दिया है। भारतीय संगीत जगत की इस दिग्गज शख्सियत के जाने से एक युग का अंत माना जा रहा है। उनके निधन पर उत्तर प्रदेश के CM Yogi Adityanath ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। आशा भोसले के निधन की खबर मिलते ही बॉलीवुड, संगीत उद्योग और उनके प्रशंसकों में शोक की लहर दौड़ गई। कई कलाकारों, राजनेताओं और जानी-मानी हस्तियों ने सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि अर्पित की। जानकारी के मुताबिक मुंबई के एक अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली।

CM Yogi Adityanath ने आशा भोसले की मौत पर जताया दुख

उत्तर प्रदेश के CM Yogi Adityanath  ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि “भारतीय संगीत जगत की स्वर-सम्राज्ञी, महान सुर-साधिका, ‘पद्म विभूषण’ आशा भोसले जी का निधन अत्यंत दुःखद एवं कला जगत की अपूरणीय क्षति है।

उनकी अद्वितीय गायकी ने भारतीय संगीत को नई ऊंचाइयां प्रदान कीं। उनके मधुर स्वर सदैव देश वासियों के मन में गूंजते रहेंगे। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को सद्गति और शोकाकुल परिजनों एवं प्रशंसकों को यह अपार दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति”!

मुंबई के एक अस्पताल में हुआ निधन

महान गायिका आशा भोसले का आज 12 अप्रैल 2026 को मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया । वह 92 वर्ष की थीं। द हिंदू की एक रिपोर्ट के मुताबिक को उनका का निधन कई अंगों के फेल होने के कारण हुआ। बीते दिन सीने में संक्रमण और कमजोरी के कारण आशा भोसले को मुंबई के ब्रीच कैंडी स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल ने बताया कि उन्हें हृदय गति रुकना और फेफड़ों संबंधी जटिलताएं हुई जिसकी वजह से उनकी मौत हो गई। बताते चले कि आशा भोसले ने अपने करियर में हजारों गीत गाए और हर शैली में अपनी अलग पहचान बनाई। चाहे फिल्मी गाने हों, ग़ज़ल, पॉप या शास्त्रीय संगीत—उन्होंने हर क्षेत्र में उत्कृष्टता हासिल की। उन्हें ‘पद्म विभूषण’ सहित कई प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित किया गया था।

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

जुलाई 13, 2026

Punjab News

जुलाई 13, 2026

Rain Alert 14 July 2026

जुलाई 13, 2026

Anurag Dhanda

जुलाई 13, 2026

CM Bhagwant Mann

जुलाई 13, 2026

Jharkhand News

जुलाई 13, 2026