---Advertisement---

Barabanki Building Collapse: बाराबंकी में 3 मंजिला इमारत हुआ ज़मींदोज, हादसे में 2 लोगों की मौत, 15 से अधिक मलबे में दबे   

Barabanki Building Collapse: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। ख़बरों की मानें तो आज तड़के सुबह 3 बजे यहां एक 3 मंजिला बिल्डिंग भरभरा कर गिर गयी। हादसे में अब तक 2 लोगों की मौत चुकी है। वहीं इसमें 12 लोगों को बचाया जा गया है। बताया जा रहा है मलबे में अभी 3 से 4 लोगों की दबने की खबर है।

Avatar of Saurabh Mall

By: Saurabh Mall

Published: सितम्बर 4, 2023 11:23 पूर्वाह्न

Barabanki Building Collapse
Follow Us
---Advertisement---

Barabanki Building Collapse: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। बताया जा रहा है, यहां तड़के सुबह सोमवार को 3 मंजिला इमारत भरभरा कर गिर गया। ऐसे में 15 से अधिक लोगों की मलबे में दबने की खबर है। वहीं ANI न्यूज़ एजेंसी की मानें तो इस दर्दनाक हादसे में 2 लोगों की मौत हो चुकी है। फ़िलहाल स्थानीय पुलिस और NDRF की टीम राहत बचाव के लिए मोर्चा संभाल रखा है। घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। इस संबंध में बाराबंकी SP ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। 

3 मंजिला बिल्डिंग गिरने से हादसे में 2 की मौत 

ख़बरों की मानें तो यह घटना सोमवार सुबह 3 बजे की है। यहां फतेहपुर के मोहल्ला काजी- 2 में तीन मंजिला मकान अचानक से गिर गयी। ऐसे में किसी को अपने बचाव के लिए समय भी नहीं मिला। लोगों ने जब मकान गिरने की आवाज सुनी तो उनके रोंगटे खड़े हो गए। अचानक से  फतेहपुर के इस कॉलोनी में चीख़ पुकार मच गयी। इसके बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना फ़ौरन पुलिस को दी। ऐसे में मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को कंट्रोल करने की कोशिश की। बताया जा रहा है इस हादसे में एक ही परिवार के दो लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 15 से अधिक लोगों की मलबे में दबने की खबर है। फ़िलहाल NDRF की टीम राहत बचाव के लिए हर संभव मदद कर रही है। 

स्थानीय पुलिस ने इस सम्बन्ध में क्या जानकारी दी  

बता दें कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मोर्चा संभाला, इस संबंध में बाराबंकी पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने बताया, “हमें जानकारी मिली तो हमने फ़ौरन घटना स्थल पर टीम भेजी। आज सुबह करीब 3 बजे 3 मंजिला इमारत गिर गई। जिसमें दो लोगों की मौत हो चुकी है। ”

“NDRF की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद  12 लोगों को मलबे से बहार निकला है। फ़िलहाल अभी अनुमानतः मलबे में अभी भी 3-4 लोगों के फंसे होने की संभावना है। उन्हें भी जल्द सुरक्षित बाहर निकाल लिया जायेगा। घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। टीमें बचाव कार्य में जुटी हैं।” 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Saurabh Mall

Saurabh Mall

सौरभ कुमार मल्ल बीते 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया केंद्रीय विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में P.G. की पढ़ाई की है। उन्होंने अपनी शुरुआत दैनिक भास्कर (इंटर्नशिप) से किया है। यह कई और चैनलों में बतौर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल सौरभ DNP India Hindi वेबसाइट में बतौर कंटेंट राइटर (पॉलिटिकल, क्राइम और इंटरनेशनल) डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

जून 2, 2026

Lucknow-Kanpur Expressway

जून 2, 2026

CM Bhagwant Mann

जून 2, 2026

Anurag Dhanda

जून 2, 2026

CM Yogi Adityanath

जून 2, 2026

CM Bhagwant Mann

जून 2, 2026