---Advertisement---

Noida News: बदमाशों पर कसेगा शिकंजा, 7 गैंगस्टरों पर ग्रेटर नोएडा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 20 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क

Noida News: बदमाशों पर अब जल्द ही शिकंजा कसा जाएगा। ग्रेटर नोएडा पुलिस ने 7 गैंगस्टरों पर बड़ कार्रवाई की है। उनकी 20 करोड़ की संपति जल्द ही कुर्क की जाएगी।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: जुलाई 8, 2023 1:29 अपराह्न

Greater Noida Police
Follow Us
---Advertisement---

Noida News: उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले में लगातार बदमाशों पर शिकंजा कसा जा रहा है। छोटे से लेकर बड़े गैंगस्टरों पर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में अब ग्रेटर नोएडा पुलिस बड़ी कार्रवाई को अंजाम देने जा रही है। पुलिस ने 7 गैंगस्टरों की करीब 20 करोड़ से ज्यादा की संपति को कुर्क करने का फैसला लिया है। इन सभी बदमाशों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत मामला दर्ज है। इसके अलावा पुलिस ने नौ बदमाशों को जिला बदर किया है। जिला बदर उस कार्रवाई को कहते हैं जिसमें आपराधिक मामलों में संलिप्त लोगों या बदमाशों को एक निर्धारित समय के लिए जिले से बाहर कर दिया जाता है।

इन बदमाशों की संपत्ति होगी कुर्क

जानकारी के मुताबिक, गैंगस्टरों की संपत्ति चिह्नित कर ली गई है। जल्द ही कुर्क करने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। पुलिस द्वारा जारी गैंगस्टरों की सूची में 7 लोगों के नाम शामिल हैं। पुलिस ने अमित कसाना (पुत्र-सतवीर, निवासी ग्राम रिस्तल), मोहित कुमार गोयल (पुत्र-राजेश कुमार गोयल, निवासी गोल्फ स्टेट सेक्टर 65, गुरुग्राम, हरियाणा), अनिल राणा (पुत्र-गिरीराज, निवासी अलावा रहीमपुर, बुलन्दशहर), दीपक कुमार (पुत्र-दिनेश प्रसाद सिंह, निवासी भगवानपुर, मुजफ्फरपुर, बिहार), वसीम (पुत्र- सलीम, निवासी गाजियाबाद), आबिद उर्फ बिल्लौरी (पुत्र-यामीन निवासी गाजियाबाद) और उमेश गुप्ता (पुत्र-बद्री प्रसाद गुप्ता, निवासी ज्योति नगर दिल्ली) की संपति कुर्क करने के आदेश जारी किए हैं।

बदमाशों पर कसेगा शिकंजा

गौतमबुद्ध नगर की पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश में अब गुंडों और माफियाओं का राज खत्म हो गया है। ऐसे में आपराधिक प्रवृत्तियों से जुड़े लोग अपनी हरकतों से बाज आ जाएं, नहीं तो उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि पुलिस ने सात बदमाशों की करीब 20 करोड़ की संपति कुर्क करने के आदेश जारी किए हैं। जबकि, नौ बदमाशों को जिला बदर किया गया है। इन सभी पर गुण्डा एक्ट के तहत मामले दर्ज हैं।

जिला बदर किए गए 9 बदमाश

पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने बताया कि जिला बदर किए गए बदमाशों में नवीन बिस्वास (पुत्र-मिहिर लाल, निवासी नोएडा), हरिओम (पुत्र-राजराम, निवासी जारचा) राहुल (पुत्र-रामकिशन, निवासी कासना) राहुल (पुत्र-राजपाल, निवासी जारचा), हासिम (पुत्र-मुन्ना, निवासी बिलासपुर), प्रताप उर्फ छोटू (पुत्र-रमेश, निवासी जारचा), राजेश (पुत्र-भीम, निवासी दादरी) योगेश (पुत्र-नेपाल, निवासी दनकौर) और अभिषेक (पुत्र-राकेश, निवासी छपरौला) का नाम शामिल है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 27, 2026

Amity Noida News

फ़रवरी 27, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 27, 2026

Meerut Namo Bharat Train

फ़रवरी 27, 2026

कल का मौसम 27 Feb 2026

फ़रवरी 26, 2026

Hapur Viral Video

फ़रवरी 26, 2026