---Advertisement---

Bundelkhand Expressway से जुड़ेगा Agra Lucknow Expressway, इटावा, चित्रकूट समेत इन जिलों में रफ्तार पकड़ सकता है विकास

Bundelkhand Expressway: उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे को Agra Lucknow Expressway के साथ कनेक्ट किया जाएगा। इससे इटावा, चित्रकूट समेत कई जिलों में विकास रफ्तार पकड़ सकता है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जून 7, 2025 5:18 अपराह्न

Bundelkhand Expressway
Follow Us
---Advertisement---

Bundelkhand Expressway: उत्तर प्रदेश में कई एक्सप्रेसवे लोगों को एकसाथ फायदा पहुंचाने का काम कर रहे हैं। इस कड़ी में एक नाम बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का भी आता है। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे को आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे के साथ कनेक्ट किया जाएगा। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे लगभग 296 किलोमीटर लंबा मार्ग है। वहीं, बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे और आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे लिंक होने के बाद आसपास के कई जिलों को लाभ होने की संभावना है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन दोनों एक्सप्रेसवे के बीच बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करने के लिए एक नए रोड का निर्माण किया जा सकता है।

Bundelkhand Expressway इन जिलों के लिए बनेगा वरदान

बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे को 4 लेन के साथ तैयार किया गया है। मगर भविष्य में इसे 6 लेन तक चौड़ा किया जा सकता है। इससे ट्रैफिक जाम की स्थिति से बाहर निकला जा सकता है। आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे के साथ कनेक्टिविटी होने की वजह से इटावा, चित्रकूट, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, बांदा जिलों के लाखों लोगों को सुगम कनेक्टिविटी मिलती है।

बता दें कि बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे और आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे इटावा के पास आपस में लिंक होते हैं। इन दोनों एक्सप्रेसवे के लिंक होने से यमुना एक्सप्रेसवे पर भी आसानी से पुहंचा जा सकता है। यही वजह है कि बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे आसपास के जिलों में सुगम पहुंच के साथ कई जिलों के लिए वरदान साबित हो सकता है।

बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से कनेक्ट होगा नया लिंक रोड

मालूम हो कि Bundelkhand Expressway लगभग 296 किलोमीटर लंबा है। यह एक्सप्रेसवे इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, बांदा और चित्रकूट से निकलता है। वहीं, आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे तकरीबन 302 किलोमीटर लंबा है और यह इटावा के जरिए बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के साथ जुड़ता है। आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे की शुरुआत आगरा से होती है। यह एक्सप्रेसवे फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, कन्नौज, कानपुर नगर, हरदोई, उन्नाव से गुजरकर लखनऊ पर जाकर समाप्त होता है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन दोनों एक्सप्रेसवे को नए लिंक रोड के जरिए आपस में कनेक्ट करने की योजना है। ऐसा होने से इटावा, चित्रकूट, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, बांदा जिलों में विकास को नई रफ्तार मिल सकती है। बताया जा रहा है कि नई लिंक रोड का निर्माण साल के आखिर तक पूरा किया जा सकता है। हालांकि, अभी तक इसकी कोई भी औपचारिक सूचना नहीं है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Rashifal 13 February 2026

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026