CM Yogi Adityanath: ‘सुशासन और जनसेवा के प्रति अटूट…’ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने जनता दर्शन के दौरान लोगों की समस्याओं का किया निवारण; पढ़े पूरी रिपोर्ट

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश तेजी से विकास की और अग्रसर है। सुरक्षा व्यवस्था मामले में राज्य ने इतिहास रच दिया है।

CM Yogi Adityanath

फाइल फोटो

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश तेजी से विकास की और अग्रसर है। सुरक्षा व्यवस्था मामले में राज्य ने इतिहास रच दिया है। इसके अलावा शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य तक और रोजगार से लेकर विकास तक, हर क्षेत्र में जबरदस्त इजाफा देखने को मिल रहा है। इसी बीच जनता दर्शन के लिए आज सीएम योगी आदित्यनाथ गोरखपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याओं को सुना और अधिकारियों को सभी जरूरी दिशा-निर्देश दिए, ताकि इसका निपटारा किया जा सके। सीएम योगी ने आज जनपद गोरखपुर के जंगल कौड़िया विकास खंड में पुनर्निर्मित खंड विकास अधिकारी कार्यालय के उद्घाटन कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रदेश का विकास और गरीबों का समग्र कल्याण उत्तर प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा बिना भेदभाव हर पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना ही हमारा संकल्प है।

CM Yogi Adityanath ने जनता दर्शन के दौरान लोगों की समस्या सुनी

सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर मंदिर परिसर में आयोजित “जनता दर्शन” में विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याएं सुनीं और सभी के त्वरित, प्रभावी एवं पारदर्शी निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।

साथ ही उनके ऑफिस की तरफ से लिखा गया कि डबल इंजन की सरकार ‘सबका साथ-सबका विकास’ भाव के साथ लोक-कल्याण हेतु सतत कार्य कर रही है।

सरकार स्वास्थ्य कवर की सुविधा प्रदान कर रही है – सीएम योगी आदित्यनाथ

एक कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि नीयत साफ हो तो अच्छे परिणाम अपने आप आते हैं। विकास की यही सोच हमारी वर्तमान युवा पीढ़ी के साथ-साथ भावी पीढ़ी के भविष्य को उज्ज्वल बनाने में सहायक होगी। आगे भी यह कार्य निरंतर इसी रूप में बढ़े, इसके लिए हम सभी मिलकर कार्य करें। सरकार विकास की सही दिशा में कार्य कर रही है, जहां विकास भी हो और गरीबों का कल्याण भी। आज हर गरीब को बिना भेदभाव आवास, शौचालय, राशन तथा आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत ₹5 लाख तक के स्वास्थ्य कवर की सुविधा प्रदान की जा रही है। वृद्धजन हों, निराश्रित महिलाएं हों या दिव्यांगजन, सभी के लिए पेंशन की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

 

Exit mobile version