CM Yogi Adityanath: ‘माँ भारती के वीर सपूतों को..,’ पुलवामा हमले की बरसी पर मुख्यमंत्री की प्रतिक्रिया, अमर जवानों को किया नमन

CM Yogi Adityanath ने आज पुलवामा आतंकी हमले की बरसी पर देश के वीर जवानों को नमन करते हुए उन्हें श्रद्धा-सुमन अर्पित किया है। सीएम योगी ने वीर जवानों की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए उनकी वीरता को प्रणाम किया है।

CM Yogi Adityanath

Picture Credit: गूगल

CM Yogi Adityanath: पूरे देश में आज काला दिवस मनाया जा रहा है। 14 फरवरी 2019 को याद करते हुए लोगों की आंखें नम हो रही हैं। दरअसल, आज ही के दिन 2019 में पुलवामा आतंकी हमले की चपेट में आने से सीआरपीएफ के 40 वीर जवान वीरगति को प्राप्त हुए थे। पुलवामा आतंकी हमले की बरसी पर सीएम योगी आदित्यनाथ की प्रतिक्रिया भी आई है। यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने आज पुलवामा में शहीद हुए वीर जवानों को नमन करते हुए उन्हें श्रद्धा-सुमन अर्पित किया है। सीएम योगी ने कहा है कि अमर जवानों का बलिदान आतंकवाद को जड़ से समाप्त करने के लिए सदैव प्रेरित करता है।

पुलवामा आतंकी हमले की बरसी पर CM Yogi Adityanath की प्रतिक्रिया

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज 14 फरवरी को पुलवामा आतंकी हमले की बरसी पर नम आंखों से प्रतिक्रिया दी है।

सीएम योगी आदित्यनाथ के एक्स हैंडल से पोस्ट जारी कर लिखा गया है कि “पुलवामा में हुए कायरतापूर्ण आतंकी हमले में बलिदान हुए माँ भारती के सभी वीर सपूतों को नमन। हमारे अमर जवानों का बलिदान भारतीय शौर्य के उस अजेय संकल्प का उद्घोष है, जो हमें आतंकवाद को जड़ से समाप्त करने हेतु सदैव प्रेरित करता है। जय हिंद।” इस पोस्ट के माध्यम से सीएम योगी आदित्यनाथ ने उन सभी 40 वीर जवानों को श्रद्धा-सुमन अर्पित किया है जो वर्ष 2019 में आज ही के दिन वीरगति को प्राप्त हुए थे।

पुलवामा में वीरगति को प्राप्त हुए थे 40 जवान

जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में 14 फरवरी 2019 की सुबह बेहद सामान्य सी थी। हालांकि, एक आतंकी हमले ने पूरे रुख को बदल दिया और देश में शोक की लहर दौड़ पड़ी। पुलवामा में घात लगाकर बैठे आतंकियों ने आज ही के दिन 2019 में सीआरपीएफ जवानों के बेड़े पर हमला किया था। इस आतंकी हमले की चपेट में आने से सीआरपीएफ के 40 वीर जवान वीरगति को प्राप्त हुए थे। इसके बाद पूरे देश में शोक की लहर दौड़ पड़ी थी। यही वजह है कि 2019 से 14 फरवरी के दिन को काला दिवस के रूप में याद करते हुए देश के प्राण न्योछावर करने वाले वीर जवानों को श्रद्धांजलि दी जाती है।

Exit mobile version