---Advertisement---

Purvanchal Expressway पर वायुसेना के लड़ाकू विमानों का दिखा दम, CM Yogi Adityanath की अगुवाई में उत्तर प्रदेश रच रहा नया कीर्तिमान, पढ़े पूरी रिपोर्ट

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश तेजी से विकास की और अग्रसर है। जिसका असर राज्य के लोगों पर साफ-साफ दिख रहा है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अप्रैल 24, 2026 3:01 अपराह्न

CM Yogi Adityanath
Follow Us
---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश तेजी से विकास की और अग्रसर है। शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य तक और रोजगार से लेकर विकास तक, हर क्षेत्र में राज्य के लोगों को जबरदस्त फायदा पहुंच रहा है। इसी बीच बीते दिन देश के सबस चर्चित और खूबसूरत Purvanchal Expressway जो यूपी को बिहार के बॉर्डर से कनेक्ट करता है, उसपर वायुसेना के लड़ाकू विमान एयरस्ट्रिप पर लैंड हुए। यानि किसी भी इमरजेंसी के दौरान लड़ाकू विमानों की लैंडिंग होगी। गौरतलब है कि CM Yogi Adityanath की अगुवाई में राज्य तेजी से विकास कर रहा है। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।

CM Yogi Adityanath की अगुवाई में उत्तर प्रदेश का नया कीर्तिमान

उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री के सलाहकार अवनीश के अवस्थी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि “आसमान में गरजते भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमान और ज़मीन पर तैयार उत्तर प्रदेश का इंफ्रास्ट्रक्चर- आज पूर्वांचल एक्सप्रेसवे सिर्फ एक सड़क नहीं, बल्कि राष्ट्र की सुरक्षा और सामर्थ्य का प्रतीक बनकर उभरा है।

सुल्तानपुर के अरवल किरी करवत के पास बने एयरस्ट्रिप पर IAF_MCC का यह एयर शो बता रहा है कि उत्तर प्रदेश के एक्सप्रेसवे अब हर परिस्थिति में देश की सेवा के लिए तैयार हैं। यह वही नया उत्तर प्रदेश है जहाँ विकास और सुरक्षा साथ-साथ आगे बढ़ रहे हैं, और भारत की ताकत हर दिशा में गूंज रही है”। उत्तर प्रदेश के एक्सप्रेस-वे अब केवल तेज और सुगम यात्रा का माध्यम नहीं, बल्कि सामरिक क्षमता के सशक्त वाहक बन रहे हैं।

बनारस में बनेगा ऐतिहासिक सिग्नेचर ब्रिज

अवनीश के अवस्थी ने अपने एक्स हैंडल पर जानकारी देते हुए लिखा कि “काशी में कनेक्टिविटी को एक बड़ा बढ़ावा देते हुए, माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी 28 अप्रैल को गंगा नदी पर बनने वाले एक ऐतिहासिक सिग्नेचर ब्रिज की आधारशिला रखेंगे। राजघाट ब्रिज के पास 1,200 करोड़ रुपये की लागत से विकसित होने वाला यह 1.07 किलोमीटर लंबा डबल-डेकर पुल (सड़क + रेल) ​​क्षेत्र में आवागमन को काफी सुगम बनाएगा और भीड़भाड़ को कम करेगा।

उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी की दूरदृष्टि से प्रेरित यह परियोजना काशी को भविष्य के लिए तैयार, विश्व स्तरीय कनेक्टिविटी हब में बदलने की उत्तर प्रदेश की प्रतिबद्धता को दर्शाती है”।

 

 

 

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

जून 8, 2026

Punjab News

जून 8, 2026

Rashifal 9 June 2026

जून 8, 2026

Punjab News

जून 8, 2026

Heatwave Alert 9 June 2026

जून 8, 2026

Anurag Dhanda

जून 8, 2026