CM Yogi Adityanath: कोलकाता के ब्रिगेड ग्राउंड मैदान में आज हुजूम उमड़ा था। बंगाल समेत देश के विभिन्न राज्यों से बीजेपी कार्यकर्ता व दिग्गज नेता शुभेंदु सरकार का शपथग्रहण देखने पहुंचे थे। यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी अन्य मुख्यमंत्रियों के साथ इस शपथग्रहण में शिरकत की है। इस दौरान उन्होंने बंगाल के नए मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी को एक भगवा पटका भेंट किया जो खूब सुर्खियां बटोर रहा है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस ऐतिहासिक क्षण का गवाह बनते हुए कहा है कि सोनार बांग्ला का संकल्प अब सिद्ध होगा। इसको लेकर खूब खबरें बन रही हैं।
बंगाल में नई सरकार के शपथग्रहण में शामिल हुए CM Yogi Adityanath
राजधानी कोलकाता में स्थित ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आज कई दिग्गजों की उपस्थिति रही जो बंगाल की नई सरकार के शपथग्रहण का हिस्सा बने।
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर श्री @SuvenduWB जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!
पूर्ण विश्वास है कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के यशस्वी मार्गदर्शन एवं आपके ऊर्जावान नेतृत्व में ‘सोनार बांग्ला’ का संकल्प सिद्ध होगा और प्रदेश सांस्कृतिक,… pic.twitter.com/isEOasaVON
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) May 9, 2026
इस अवसर पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ भी मंचासीन रहे। सीएम योगी ने कहा कि “पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर शुभेंदु अधिकारी को हार्दिक बधाई। पूर्ण विश्वास है कि पीएम मोदी के मार्गदर्शन एवं आपके ऊर्जावान नेतृत्व में ‘सोनार बांग्ला’ का संकल्प सिद्ध होगा और प्रदेश सांस्कृतिक, आध्यात्मिक एवं आर्थिक उत्थान के अमृतकाल में प्रवेश करेगा। आपका कार्यकाल बंगाल के जन-जन की आकांक्षाओं की पूर्ति और लोकतांत्रिक मूल्यों की पुनर्स्थापना का स्वर्णिम अध्याय बने, माँ काली से यही प्रार्थना है।” यूपी सीएम की ये प्रतिक्रिया खबरों में है।
शुभेंदु अधिकारी को भगवा पटका भेंट कर दी बधाई
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में बंगाल के नए मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी को भगवा पटका भेंट किया। दरअसल, जब शुभेंदु अधिकारी ने शपथ लेने के बाद सभी नेताओं का आभार व्यक्त किया, तब वे सीएम योगी आदित्यनाथ के पास भी पहुंचे। इस दौरान यूपी सीएम ने उन्हें भगवा पटका भेंट करते हुए ऐतिहासिक उपलब्धि पर बधाई दी है। ब्रिगेड परेड ग्राउंड का ये मोमेंट सोशल मीडिया पर खबरों में है। सीएम योगी आदित्यनाथ का शुभेंदु अधिकारी को सौंपा गया ये तोहफा लोगों का ध्यान आकर्षित कर रहा है।
