CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में CM Yogi Adityanath ने बुधवार 23 सितंबर 2026 को लखनऊ में भारत टैक्सी सेवा का शुभारंभ किया। कार्यक्रम मुख्यमंत्री के सरकारी आवास पर आयोजित हुआ। इस दौरान भारत टैक्सी के साथ कई संस्थानों के बीच समझौता भी प्रस्तावित हुए।
मालूम हो कि टैक्सी का संचालन लखनऊ, गोरखपुर, वाराणसी और प्रयागराज के बीच जारी है। सबसे खास बात है कि इससे लाखों यात्रियों को फायदा पहुंचेगा और किराया भी कम लगने की उम्मीद है। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।
CM Yogi Adityanath ने भारत टैक्सी का किया शुभारंभ
बता दें कि CM Yogi Adityanath जी ने आज लखनऊ में ‘भारत टैक्सी’ का शुभारंभ किया। टैक्सी ड्राइवरों को रजिस्ट्रेशन के साथ Zero Commission पर भारत टैक्सी का हिस्सा बनने का अवसर मिलेगा। साथ ही उन्हें ₹5 लाख तक की सामाजिक सुरक्षा कवरेज भी मिलेगी। वहीं अगर यात्रियों की बात करें तो यात्रियों के लिए पारदर्शी किराया व्यवस्था, सुरक्षित यात्रा और विभिन्न परिवहन सेवाओं को एक मंच से जोड़ने पर जोर दिया गया है।
किफायती, सुरक्षित और भरोसेमंद परिवहन व्यवस्था को बढ़ावा देने की दिशा में ‘भारत टैक्सी’ एक महत्वपूर्ण पहल है। यह टैक्सी चालकों और यात्रियों को एक साझा डिजिटल प्लेटफॉर्म से जोड़ते हुए बेहतर सेवा, पारदर्शिता और सुविधाजनक यात्रा का अवसर प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
शुभारंभ के बाद क्या बोले CM Yogi Adityanath?
सीएम योगी ने अपने संबोधन के दौरान कहा कि “जब कोई व्यक्ति अपनी गाड़ी पर ‘भारत टैक्सी’ लिखवाता है और उसे चलाता है, तो उसे गर्व महसूस होता है कि यह टैक्सी सिर्फ़ एक यात्री को ले जाने के लिए नहीं, बल्कि पूरे भारत के लिए है। उसके मन में यह भरोसा भी होता है कि यह सुविधा उसे 5,00,000 रुपये की सामाजिक सुरक्षा की गारंटी दे रही है।
#WATCH | Lucknow: Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath says, “…when a person gets ‘Bharat Taxi’ written on his vehicle and whoever drives that car will be operating the Bharat Taxi brand, then he will feel a sense of pride that this taxi is not just for carrying one passenger, this… pic.twitter.com/4nT6Fqt1mv
— ANI (@ANI) September 23, 2026
जब किसी को सामाजिक सुरक्षा की गारंटी मिलती है, तो उसे मन की शांति मिलती है, और फिर वह व्यक्ति पूरी लगन और ज़िम्मेदारी के साथ अपना काम कर सकता है। आज, भारत टैक्सी लखनऊ, गोरखपुर, वाराणसी और प्रयागराज में चल रही है”।







