CM Yogi Adityanath: केंद्रीय गृह मंत्री के जन्मदिन के मौके पर देश के अलग-अलग नेताओं की तरफ से उन्हें शुभकामनाएं दी जा रही है। वहीं इस लिस्ट में उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ का नाम भी शुमार है जिन्होंने उन्हें खास पोस्ट के जरिए शुभकामनाएं दी है। इस दौरान उन्होंने कहा कि सुरक्षित भारत के निर्माण में अमित शाह का योगदान सराहनीय है। जन्मदिन पर आखिर केंद्रीय गृह मंत्री को लेकर सीएम ने क्या कहा है और किस तरह से देश के विकास में उनकी भूमिका को सराहनीय बताया। आइए जानते हैं यह स्पेशल पोस्ट।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने अमित शाह की तारीफ में कही ये बात
कुशल रणनीतिकार व संगठन शिल्पी, माननीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री @AmitShah जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई।
आंतरिक सुरक्षा को अभेद्य करने, सहकारिता क्षेत्र को नई दिशा देने और एक सशक्त एवं सुरक्षित भारत के निर्माण में आपका योगदान अतुलनीय है।
प्रभु श्री राम से आपके लिए उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और यशस्वी जीवन की प्रार्थना है।
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) October 22, 2026
सीएम योगी आदित्यनाथ ने अमित शाह की अपने साथ एक तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “कुशल रणनीतिकार व संगठन शिल्पी, माननीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई।आंतरिक सुरक्षा को अभेद्य करने, सहकारिता क्षेत्र को नई दिशा देने और एक सशक्त एवं सुरक्षित भारत के निर्माण में आपका योगदान अतुलनीय है।” गृह मंत्री के तौर पर भारत की जिम्मेदारी संभाले अमित शाह के जन्मदिन के मौके पर न सिर्फ उनके चाहने वाले बल्कि बड़े-बड़े नेताओं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से उन्हें शुभकामनाएं मिली।
अमित शाह के लिए CM Yogi Adityanath ने की ये कामना
वहीं सीएम योगी आदित्यनाथ की बात करें तो उन्होंने अमित शाह को लेकर कहां कि प्रभु श्री राम से आपके लिए उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और यशस्वी जीवन की प्रार्थना है।” यह सच है कि भारतीय जनता पार्टी के प्रमुख रणनीतिकार और वर्तमान में देश के केंद्रीय गृह मंत्री और सहकारिता मंत्री के रूप में कार्यरत अमित शाह आंतरिक सुरक्षा को मजबूत करने और नक्सलवाद की समस्या को खत्म करने के साथ विकास में उनके योगदान की सराहना करते हुए बीजेपी के अन्य नेता नहीं थकते हैं। वहीं इस खास मौके पर सीएम योगी आदित्यनाथ को लेकर तारीफ की गई है और उन्हें शुभ संदेश भेजा गया है।







