---Advertisement---

मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना से CM Yogi Adityanath ने दी स्वास्थ्य सुरक्षा को नई मजबूती, बताया क्या है इस पहल को लेकर प्रतिबद्धता

CM Yogi Adityanath: मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के माध्यम से शिक्षकों के साथ-साथ शिक्षकेतर कर्मचारियों के लिए भी सरकार की तरफ से अहम पहल की शुरुआत की गई है। आइए जानते हैं आखिर इससे कितने लोगों को जोड़ा गया।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 3, 2026 2:31 अपराह्न

CM Yogi Adityanath
Follow Us
---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: मुख्यमंत्री कैशलेस चिकित्सा योजना के तहत न सिर्फ शिक्षक बल्कि उनके परिवारों की भी जिम्मेदारी सरकार की तरफ से ली गई है। अब उन्हें अपने स्वास्थ्य को लेकर किसी भी तरह की कोई परेशानी या चिंता करने की जरूरत नहीं है। सीएम आदित्यनाथ की पहल से शिक्षकों एवं कर्मचारियों की स्वास्थ्य सुरक्षा को नई मजबूती प्रदान की गई है। ऐसे में आइए जानते हैं आखिर इस पहल के कितने लाभार्थी हैं और कितने लोग इससे जुड़ पाए हैं जिसकी जानकारी गवर्नमेंट आफ यूपी की तरफ से दी गई है। यह सीएम योगी आदित्यनाथ के सफल सरकार को दिखाने के लिए काफी है।

CM Yogi Adityanath की मुहिम से जुड़े इतने लोग

उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का सफल क्रियान्वयन हो रहा है और इसके तहत राज्य भर में शिक्षा से जुड़े क्षेत्र में कर्मचारी का उत्थान लगातार हो रहा है। बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग के लगभग 42% पात्र लाभार्थी योजना से जुड़े हैं तो इसके साथ ही 22 दिनों में 5.23 लाख से अधिक शिक्षक कर्मियों ने अपनी ईकेवाईसी पुरी की है। वहीं उच्च शिक्षा विभाग में सिर्फ चार दिनों में लगभग 47% लाभार्थियों की ई केवाईसी पूरी हुई है। तीनों शिक्षा विभागों के कुल 5.40 लाख से ज्यादा शिक्षक और कार्मिक इस आश्रित योजना से जुड़े हैं।

मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के माध्यम से स्वास्थ्य सुरक्षा को मिली मजबूती

इसके साथ ही गवर्नमेंट ऑफ यूपी की तरफ से बताया गया कि “शिक्षकों और शिक्षा कर्मचारियों के लिए स्वास्थ्य सुरक्षा का मजबूत कवच के तौर पर यह सामने आया है। इसके साथ ही बताया गया कि सीएम योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के माध्यम से शिक्षकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की स्वास्थ्य सुरक्षा को नई मजबूती दी है। यह योजना उनके सम्मान, स्वास्थ्य और कल्याण के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रतीक है।” जाहिर तौर पर इससे कई परिवारों के चेहरे पर खुशियों की लहर दौड़ी है।

 

 

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अगस्त 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 12, 2026

हरपाल सिंह चीमा

अगस्त 12, 2026

Rashifal 13 August 2026

अगस्त 12, 2026

Jharkhand News

अगस्त 12, 2026

Anurag Dhanda

अगस्त 12, 2026