CM Yogi Adityanath: मुख्यमंत्री कैशलेस चिकित्सा योजना के तहत न सिर्फ शिक्षक बल्कि उनके परिवारों की भी जिम्मेदारी सरकार की तरफ से ली गई है। अब उन्हें अपने स्वास्थ्य को लेकर किसी भी तरह की कोई परेशानी या चिंता करने की जरूरत नहीं है। सीएम आदित्यनाथ की पहल से शिक्षकों एवं कर्मचारियों की स्वास्थ्य सुरक्षा को नई मजबूती प्रदान की गई है। ऐसे में आइए जानते हैं आखिर इस पहल के कितने लाभार्थी हैं और कितने लोग इससे जुड़ पाए हैं जिसकी जानकारी गवर्नमेंट आफ यूपी की तरफ से दी गई है। यह सीएम योगी आदित्यनाथ के सफल सरकार को दिखाने के लिए काफी है।
CM Yogi Adityanath की मुहिम से जुड़े इतने लोग
मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के माध्यम से शिक्षकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की स्वास्थ्य सुरक्षा को नई मजबूती दी है। यह योजना उनके सम्मान, स्वास्थ्य और कल्याण के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रतीक है। pic.twitter.com/foZ3G6ctS8
— Government of UP (@UPGovt) August 2, 2026
उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का सफल क्रियान्वयन हो रहा है और इसके तहत राज्य भर में शिक्षा से जुड़े क्षेत्र में कर्मचारी का उत्थान लगातार हो रहा है। बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग के लगभग 42% पात्र लाभार्थी योजना से जुड़े हैं तो इसके साथ ही 22 दिनों में 5.23 लाख से अधिक शिक्षक कर्मियों ने अपनी ईकेवाईसी पुरी की है। वहीं उच्च शिक्षा विभाग में सिर्फ चार दिनों में लगभग 47% लाभार्थियों की ई केवाईसी पूरी हुई है। तीनों शिक्षा विभागों के कुल 5.40 लाख से ज्यादा शिक्षक और कार्मिक इस आश्रित योजना से जुड़े हैं।
मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के माध्यम से स्वास्थ्य सुरक्षा को मिली मजबूती
इसके साथ ही गवर्नमेंट ऑफ यूपी की तरफ से बताया गया कि “शिक्षकों और शिक्षा कर्मचारियों के लिए स्वास्थ्य सुरक्षा का मजबूत कवच के तौर पर यह सामने आया है। इसके साथ ही बताया गया कि सीएम योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के माध्यम से शिक्षकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की स्वास्थ्य सुरक्षा को नई मजबूती दी है। यह योजना उनके सम्मान, स्वास्थ्य और कल्याण के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रतीक है।” जाहिर तौर पर इससे कई परिवारों के चेहरे पर खुशियों की लहर दौड़ी है।
