CM Yogi Adityanath: यह सच है कि किसी भी राज्य का विकास वहां की हर एक जनता पर निर्भर करती है और ऐसे में हर किसी का अपना एक अलग स्थान है। अन्नदाता किसान की समृद्धि खुशहाली और आत्मनिर्भरता जाहिर तौर पर भारत के विकास के लिए एक आधारशिला है। ऐसे में सीएम योगी आदित्यनाथ ने बताया कि उत्तर प्रदेश के किसानों के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की अध्यक्षता में किसान सम्मान निधि योजना के तहत 3.15 लाख करोड़ के कुल वित्तीय को स्वीकृति प्रदान की गई। इसके लिए सीएम योगी ने उनका आभार जताया है। पोस्ट के जरिए लोगों को इस बात की जानकारी दी गई है आइए जानते हैं।
किसानों के हित में प्रधानमंत्री के निर्णय पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने जताया आभार
अन्नदाता किसान की समृद्धि, खुशहाली और आत्मनिर्भरता ‘विकसित भारत’ की सबसे सुदृढ़ आधारशिला है।
इसी संकल्प को नई शक्ति प्रदान करते हुए आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी की अध्यक्षता में आज केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना को वित्तीय…
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) July 31, 2026
सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक्सपर्ट पोस्ट में कहा, “अन्नदाता किसान की समृद्धि, खुशहाली और आत्मनिर्भरता ‘विकसित भारत’ की सबसे सुदृढ़ आधारशिला है। इसी संकल्प को नई शक्ति प्रदान करते हुए आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की अध्यक्षता में आज केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना को वित्तीय वर्ष 2026-27 से 2030-31 तक जारी रखने का ऐतिहासिक निर्णय अभिनंदनीय है। इस अवधि के लिए 3.15 लाख करोड़ के कुल वित्तीय परिव्यय को स्वीकृति प्रदान की गई है।” जाहिर तौर पर इन पैसों से किसानों की समृद्धि और उनकी खुशहाली पर ध्यान दिया जाएगा ताकि वह देश के विकास में अपनी भागीदारी निभा सके।
ग्रामीण अर्थव्यवस्था को लेकर CM Yogi Adityanath क्या बोले
इसके साथ ही सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, “यह निर्णय करोड़ों किसान परिवारों को आर्थिक सुरक्षा, कृषि निवेश को नई गति तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई ऊर्जा प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर सिद्ध होगा। उत्तर प्रदेश के समस्त किसान साथियों की ओर से इस ऐतिहासिक एवं किसान-हितैषी निर्णय के लिए प्रधानमंत्री जी का हार्दिक आभार।” किसानों के हित में लिए गए इस फैसले की जितनी तारीफ की जाए वह कम है और यह जाहिर तौर पर ऐतिहासिक होने वाला है।
