---Advertisement---

CM Yogi Adityanath ने पीएम मोदी को यूपी के किसानों के लिए ऐतिहासिक निर्णय लेने पर जताया आभार, 3.15 लाख करोड़ के वित्तीय परिव्यय को मिली स्वीकृति

CM Yogi Adityanath: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से किसान सम्मान निधि योजना के तहत 3.15 लाख करोड़ रुपए के वित्तीय परिवेश की स्वीकृति मिली। ऐसे में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने क्या कहा है। आइए जानते हैं पूरी खबर।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 1, 2026 4:57 अपराह्न

CM Yogi Adityanath
Follow Us
---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: यह सच है कि किसी भी राज्य का विकास वहां की हर एक जनता पर निर्भर करती है और ऐसे में हर किसी का अपना एक अलग स्थान है। अन्नदाता किसान की समृद्धि खुशहाली और आत्मनिर्भरता जाहिर तौर पर भारत के विकास के लिए एक आधारशिला है। ऐसे में सीएम योगी आदित्यनाथ ने बताया कि उत्तर प्रदेश के किसानों के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की अध्यक्षता में किसान सम्मान निधि योजना के तहत 3.15 लाख करोड़ के कुल वित्तीय को स्वीकृति प्रदान की गई। इसके लिए सीएम योगी ने उनका आभार जताया है। पोस्ट के जरिए लोगों को इस बात की जानकारी दी गई है आइए जानते हैं।

किसानों के हित में प्रधानमंत्री के निर्णय पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने जताया आभार

सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक्सपर्ट पोस्ट में कहा, “अन्नदाता किसान की समृद्धि, खुशहाली और आत्मनिर्भरता ‘विकसित भारत’ की सबसे सुदृढ़ आधारशिला है। इसी संकल्प को नई शक्ति प्रदान करते हुए आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की अध्यक्षता में आज केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना को वित्तीय वर्ष 2026-27 से 2030-31 तक जारी रखने का ऐतिहासिक निर्णय अभिनंदनीय है। इस अवधि के लिए 3.15 लाख करोड़ के कुल वित्तीय परिव्यय को स्वीकृति प्रदान की गई है।” जाहिर तौर पर इन पैसों से किसानों की समृद्धि और उनकी खुशहाली पर ध्यान दिया जाएगा ताकि वह देश के विकास में अपनी भागीदारी निभा सके।

ग्रामीण अर्थव्यवस्था को लेकर CM Yogi Adityanath क्या बोले

इसके साथ ही सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, “यह निर्णय करोड़ों किसान परिवारों को आर्थिक सुरक्षा, कृषि निवेश को नई गति तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई ऊर्जा प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर सिद्ध होगा। उत्तर प्रदेश के समस्त किसान साथियों की ओर से इस ऐतिहासिक एवं किसान-हितैषी निर्णय के लिए प्रधानमंत्री जी का हार्दिक आभार।” किसानों के हित में लिए गए इस फैसले की जितनी तारीफ की जाए वह कम है और यह जाहिर तौर पर ऐतिहासिक होने वाला है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 2 Aug 2026

अगस्त 1, 2026

कल का मौसम 2 Aug 2026

अगस्त 1, 2026

Delhi Viral Video

अगस्त 1, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 1, 2026

8th Pay Commission

अगस्त 1, 2026

Jharkhand News

अगस्त 1, 2026