CM Yogi Adityanath: शिक्षा से उत्तर प्रदेश के हर बच्चे का जुड़ाव हो सके और हर घर तक इसकी पहुंच को बनाया जा सके इसके लिए सरकार की तरफ से हर संभव प्रयास किया जा रहा है। इस बात का खास ख्याल रखा जा रहा है कि सीएम योगी आदित्यनाथ हर बच्चे को शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित कर सके। इसी दिशा में विद्यार्थियों को तमाम सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है। जाहिर तौर पर शिक्षा की क्रांति की दिशा में यह सरकार की तरफ से अद्भुत पहल है जहां विद्यार्थियों को यूनिफॉर्म से लेकर जूते तक मुहैया करवाए जा रहे हैं।
सीएम योगी आदित्यनाथ इस तरह बढ़ा रहे बच्चों का मनोबल
मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार हर बच्चे को शिक्षा से जोड़ने और पढ़ाई के लिए आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी दिशा में विद्यार्थियों को जूते-मोजे, यूनिफॉर्म एवं अन्य आवश्यक शैक्षिक सामग्री के लिए DBT के माध्यम से धनराशि उपलब्ध कराई… pic.twitter.com/zhaooJJPk2
— Government of UP (@UPGovt) August 21, 2026
गवर्नमेंट ऑफ़ यूपी की तरफ से बताया गया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार हर बच्चे को शिक्षा से जोड़ने और पढ़ाई के लिए आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसी दिशा में विद्यार्थियों को जूते मोजे, यूनिफॉर्म और अन्य आवश्यक शैक्षिक सामग्री के लिए डीबीटी के माध्यम से धनराशि उपलब्ध कराई जा रही है। निश्चित तौर पर सीएम योगी आदित्यनाथ इसके जरिए लाखों लोगों के लिए मददगार बने हुए हैं और उनका फायदा हो रहा है।
CM Yogi Adityanath की शिक्षा को लेकर अद्भुत पहल
वहीं इसके साथ ही बताया गया कि विद्यार्थियों को यूनिफॉर्म, जूता मौजा, स्वेटर, स्कूल बैग और स्टेशनरी के लिए धनराशि सीएम योगी आदित्यनाथ की तरफ से प्रदान की जा रही है। इसके साथ ही बताया गया कि कक्षा 1 से लेकर 8 तक के विद्यार्थियों के अभिभावकों के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से धनराशि सीधे पहुंच रही है। जहां 2026-27 में पहले चरण में 1.10 करोड़ दूसरे चरण में 7.83 लाख विद्यार्थियों को लाभ मिला है। जहां खाते में सीधे भुगतान से पारदर्शिता जवाबदेही और समय पर लाभ सुनिश्चित किया जा रहा है। हर बच्चे तक संसाधन और हर बच्चे को अवसर मिल सके इसके लिए सीएम योगी आदित्यनाथ तत्पर है।
