CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री लगातार राज्य में हर संभव विकास हो सके इसके लिए काम कर रही है और ऐसे में पूरी मदद प्रदान की जा रही है। वहीं सबके बीच यूपी सिपाही भर्ती परीक्षा के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ परीक्षा केंद्र पर किसी भी तरह की कोई लापरवाही बरतने के लिए तैयार नहीं हैं। इस सबके बीच आइए जानते हैं आखिर किस तरह से तैयारी को लेकर अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी किया है। वहीं अभ्यर्थियों को किसी भी तरह की कोई मुसीबत ना हो इसके लिए विशेष सुविधा देते हुए नजर आए हैं।
किराए को लेकर सीएम योगी ने दिया अभ्यर्थियों को खास तोहफा
यूपी सिपाही भर्ती परीक्षा के लिए बस किराए में मिलेगी छूट, सीएम योगी ने दिया आदेश
यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले करीब 29 लाख अभ्यर्थियों को बड़ी राहत मिली है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रियायती किराये पर विशेष बसें चलाने, परीक्षा केंद्रों पर बेहतर सुविधाएं… pic.twitter.com/UZpBONGDkx
— AajTak (@aajtak) June 4, 2026
सीएम योगी आदित्यनाथ को लेकर कहा जा रहा है कि यूपी सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर उन्होंने 29 लाख अभ्यर्थियों को बड़ी राहत दी है। ऐसे में बस किराए में छूट मिलेगी। इस दौरान कम कीमत पर विशेष बस चलाने का निर्देश दिया गया है। इसके साथ परीक्षा केंद्र पर किसी भी तरह की कोई भी परेशानी ना हो इसके लिए बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ लगातार तत्पर नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही रिपोर्ट में यह भी कहा जा रहा है कि योगी सरकार ने इस बात का खास ध्यान रखने के लिए कहा है कि कोई भी अभ्यर्थी धूप में खड़ा ना हो।
छात्रों की सुविधाओं को इस तरह ध्यान रखेंगे सीएम योगी आदित्यनाथ
उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिया है कि परीक्षा केंद्र पर पीने के पानी से लेकर बैठने के लिए छाया, शौचालय और बाकी सभी सुविधाओं का ध्यान रखा जाए। गर्मी की वजह से अभ्यर्थियों के हाइड्रेशन का खास ख्याल रखा जाए। इसके साथ ही यात्रा करने के दौरान कोई भी मुसीबत का सामना अभ्यर्थियों को ना करना पड़े इसके लिए परिवहन खर्च में भी सरकार ने साथ दिया है। मुख्यमंत्री ने परिवहन विभाग को विशेष वर्षों का संचालन करने के साथ-साथ कम किराए की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए कहा है।
आखिर कहां गलती को बर्दाश्त नहीं करेंगे CM Yogi Adityanath
यह भी कहा जा रहा है कि सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर सख्ती बरतने के लिए भी सीएम योगी आदित्यनाथ तत्पर हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि इस पर निगरानी रखा जाए। भ्रामक जानकारी फैलाने वाले लोगों पर बिना सोचे कार्रवाई की जाएगी। अभ्यर्थियों के बीच किसी भी तरह की कोई भ्रामक स्थिति पैदा ना हो इसका खास ख्याल रखा जाए। यूपी सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ कोई भी गलती बर्दाश्त नहीं करेंगे।
