CM Yogi Adityanath: यूपी की तस्वीर बदलने की दिशा में लगातार प्रयासरत राज्य सरकार की सराहना हो रही है। इस क्रम में भारत सरकार के नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय ने भी यूपी सरकार के डिजिटल गवर्नेंस मॉडल मुहिम की तारीफ की है। सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार इस मुहिम को गति दे रही है जिसका सीधा लाभ जनता को मिल रहा है। सरकार द्वारा पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को भी गति दी जा रही है, ताकि सौर ऊर्जा को बढ़ावा मिल सके। इसके तहत अब तक प्रदेश भर में 5 लाख से अधिक रूफटॉप सोलर संयंत्र स्थापित किए गए हैं।
पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को गति दे रही CM Yogi Adityanath की सरकार!
केन्द्र की पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को योगी सरकार गति देने का काम कर रही है।
डबल इंजन सरकार के प्रभावी नेतृत्व में पीएम सूर्य घर—मुफ्त बिजली योजना के सफल क्रियान्वयन के तहत उत्तर प्रदेश में 5 लाख से अधिक रूफटॉप सोलर संयंत्र स्थापित किए जा चुके हैं, जिससे प्रदेश देश के अग्रणी राज्यों में शामिल हो गया है।
Ministry of New and Renewable Energy (Government of… pic.twitter.com/k6jomaxNX8
— Government of UP (@UPGovt) May 2, 2026
सीएम योगी आदित्यनाथ की सरकार की ओर से लोगों को जागरुक कर योजना का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसका सकारात्मक असर देखने को मिला है। सरकार द्वारा जारी आंकड़ों की मानें तो अब तक उत्तर प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में 5 लाख से अधिक रूफटॉप सोलर संयंत्र स्थापित किए जा चुके हैं। इस मामले में यूपी देश के अग्रणी राज्यों में शामिल हो गया है। केन्द्र की पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का सफल क्रियान्वयन प्रदेश में लगातार जारी है। ये डबल इंजन सरकार के प्रभावी नेतृत्व का असर है कि लोग बढ़-चढ़कर योजना से जुड़ रहे हैं।
डिजिटल गवर्नेंस मॉडल मुहिम की हो रही सराहना!
योगी सरकार के डिजिटल गवर्नेंस मॉडल मुहिम की जमकर सराहना हो रही है। दरअसल, सरकार की इस पहल ने प्रदेश में तमाम सरकारी काम को कागजरहित और मोबाइल आधारित बनाया है जिससे भ्रष्टाचार को चोट पहुंची है। यूपी में आज कृषि से लेकर शिक्षा, स्वास्थ्य, आरटीओ, निवेश समेत तमाम सुविधाएं ऑनलाइन आवेदन कर ली जा सकती हैं। पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना समेत तमाम स्कीम को भी आसानी से ट्रैक किया जा सकता है। ये सब कुछ सीएम योगी आदित्यनाथ की सरकार के डिजिटल गवर्नेंस मॉडल मुहिम के कारण संभव हुआ है।
