---Advertisement---

4-लेन सड़कों से लेकर सिंगल कनेक्टिविटी वाली सड़कों के निर्माण तक, CM Yogi Adityanath ने अधिकारियों को दिए जरूरी दिशा-निर्देश, जानें सबकुछ

CM Yogi Adityanath ने 4-लेन सड़कों, राज्य राजमार्गों को जोड़ने वाली सिंगल कनेक्टिविटी सड़कों के निर्माण कार्यों की समीक्षा की

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जून 19, 2026 1:59 अपराह्न

CM Yogi Adityanath
Follow Us
---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश में सड़क और परिवहन ढांचे को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने 4-लेन सड़कों, राज्य राजमार्गों और ग्रामीण क्षेत्रों को जोड़ने वाली सिंगल कनेक्टिविटी सड़कों के निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की और अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए।

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदेश में चल रही सड़क परियोजनाओं में किसी भी प्रकार की देरी स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिन परियोजनाओं पर कार्य जारी है, उन्हें तय समय के भीतर पूरा किया जाए ताकि जनता को जल्द से जल्द लाभ मिल सके।

CM Yogi Adityanath ने अधिकारियों के साथ की बैठक

यूपी सरकार ने अपने एक्स हैंडल पर जानकारी देते हुए लिखा कि जिला मुख्यालयों को 4-लेन सड़कों से जोड़ने, चीनी मिलों की सड़कों, सिंगल कनेक्टिविटी वाली सड़कों के निर्माण तथा ब्लैक स्पॉट सुधार से संबंधित कार्यों को शत-प्रतिशत पूर्ण कराया जाए।परियोजनाओं के निर्माण के दौरान प्रभावितों का व्यवस्थित पुनर्वास किया जाए तथा उन्हें उचित मुआवजा उपलब्ध कराया जाए। CM Yogi Adityanath ने कहा कि

“जनप्रतिनिधियों द्वारा प्राप्त प्रस्तावों की प्राथमिकता तय करते हुए शीघ्र ही कार्ययोजना शासन को प्रेषित की जाए, जिससे उन्हें इस माह के अंत तक स्वीकृत कर कार्य प्रारम्भ कराए जा सकें। मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना से संबंधित सड़कों, स्टेट हाईवे, दीर्घ सेतु, लघु सेतु, आरओबी/आरयूबी, धर्मार्थ स्थलों की सड़कों, फ्लाईओवर निर्माण तथा सड़क सुरक्षा से संबंधित प्रस्तावों पर वरीयताक्रम के आधार पर त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित की जाए”।

4-लेन सड़कों के विस्तार पर जोर

बता दें कि सीएम योगी ने प्रदेश के प्रमुख शहरों और औद्योगिक क्षेत्रों को जोड़ने वाली 4-लेन सड़कों के निर्माण और विस्तार कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि बेहतर सड़कें न केवल यात्रा को आसान बनाती हैं बल्कि व्यापार, निवेश और औद्योगिक गतिविधियों को भी गति प्रदान करती हैं।

योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों से कहा कि भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए सड़क परियोजनाओं की योजना बनाई जाए ताकि आने वाले वर्षों में बढ़ते यातायात का दबाव आसानी से संभाला जा सके। बैठक में ग्रामीण इलाकों की सड़क कनेक्टिविटी को लेकर भी विशेष चर्चा हुई।

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Anurag Dhanda

जून 19, 2026

CM Bhagwant Mann

जून 19, 2026

CM Bhagwant Mann

जून 19, 2026

Delhi Viral Video

जून 19, 2026

CM Yogi Adityanath

जून 19, 2026

Akhilesh Yadav

जून 19, 2026