---Advertisement---

कौशांबी ब्लास्ट पर CM Yogi Adityanath ने अधिकारियों को दिया ये निर्देश, कैसे मुश्किल समय में घायलों और मृतकों के परिवार के लिए बने सहारा

CM Yogi Adityanath: कौशांबी में पटाखे की फैक्ट्री में ब्लास्ट की खबर ने हर किसी को हैरान कर दिया। वहीं सबके बीच आखिर मुख्यमंत्री की तरफ से क्या घोषणा की गई है। आइए जानते हैं पूरी खबर क्या है और किस तरह से मुश्किल समय में साथ देते हुए नजर आए।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 1, 2026 1:53 अपराह्न

CM Yogi Adityanath
Follow Us
---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: कौशांबी और प्रयागराज की सीमा के पास पिपरी और पूरामुफ्ती थाना क्षेत्रों के नजदीक पटाखे फैक्ट्री में विस्फोट की खबर ने लोगों को हैरान कर दिया जहां 7 लोगों की कथित तौर पर मौत हो गई। कई लोग घायल बताते जा रहे हैं। वहीं इस घटना पर दुख जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री ने प्रतिक्रिया दी है और दिवंगत लोगों के परिवार को आर्थिक मदद का ऐलान किया है। आइए जानते हैं पूरी खबर क्या है। आखिर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कौशांबी दुर्घटना पर क्या कहा है। दुर्घटना में 7 लोगों की जान चली गई है।

CM Yogi Adityanath ने कौशांबी ब्लास्ट पर की ये अहम घोषणा

सीएम योगी ने x प्लेटफार्म पर लिखा, “जनपद कौशाम्बी में हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना में जनहानि अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। स्थानीय अधिकारियों को घायलों का समुचित उपचार सुनिश्चित करने तथा पीड़ित परिवारों से संपर्क कर उन्हें हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, इस दुर्घटना में दिवंगत हुए लोगों के परिजनों को 02-02 लाख तथा घायलों को 50-50 हजार की आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु भी निर्देशित किया है।”

कौशांबी ब्लास्ट पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने भगवान से की यह प्रार्थना

इतना ही नहीं सीएम योगी आदित्यनाथ ने आगे कहा कि “प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान तथा घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।”
सुबह 11:00 बजे के आसपास पटाखे की एक फैक्ट्री में ब्लास्ट होने की वजह से जान माल की क्षति की खबर सामने आई जिसने 7 लोगों की मौत और कई लोगों के घायल होने की खबर सामने आए थे घायलों को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भेजा गया वही रेस्क्यू कार्य जारी होने की खबर भी सामने आई थी कई लोग मलबे के अंदर दवे हुए हैं या अभी कहा गया हालांकि सबके बीच एक्शन में आईसीएम योगी आदित्यनाथ ने इस मसले पर अधिकारियों को निर्देश जारी किया है

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अक्टूबर 23, 2026

Punjab News

अक्टूबर 23, 2026

Rashifal 24 October 2026

अक्टूबर 23, 2026

Rain Alert 24 October 2026

अक्टूबर 23, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 23, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 23, 2026