---Advertisement---

CM Yogi Adityanath की वजह से डिजिटल क्लासरूम और मॉडर्न लैब से संवर रहा शिक्षा का परिदृश्य, प्राइवेट स्कूलों को मिल रही टक्कर

CM Yogi Adityanath: निश्चित तौर पर उत्तर प्रदेश में गुणवत्तापूर्ण और आधुनिक शिक्षा के संकल्प को मजबूती से सफल बना रहे हैं मुख्यमंत्री, जानिए किस तरह से विद्यार्थियों को मिल रहा स्मार्ट सुविधा, बुनियादी ढांचे में भी सुधार देखा जा रहा है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 7, 2026 1:13 अपराह्न

CM Yogi Adityanath
Follow Us
---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और एक उज्जवल भविष्य दे सके इसके लिए उत्तर प्रदेश की सरकार हर संभव प्रयास करती है। शिक्षा को राज्य और देश के विकास में भागीदारी मानने वाले सीएम योगी आदित्यनाथ की तरफ से हर संभव यह प्रयास किया जाता है ताकि राज्य में हर तरफ शिक्षा का प्रसार हो सके। ऐसे में स्कूल का कायाकल्प भी किया जा रहा है। सीएम योगी सरकारी स्कूल की तस्वीर बदल रहे हैं और ऐसे में गवर्नमेंट आफ यूपी की तरफ से पीएम श्री विद्यालय इटालिया की झलक शेयर की गई है जो हैरान कर देने के लिए काफी है। आइए जानते हैं पूरी खबर क्या है।

गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर शैक्षिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए संकल्पबद्ध सरकार

गवर्नमेंट ऑफ़ यूपी की तरफ से बताया गया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर शैक्षिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए संकल्पबद्ध है। जनपद संभल के विकासखंड असमोली स्थित पीएम श्री विद्यालय, इटायला माफी इसी संकल्प को साकार करते हुए विद्यार्थियों को आधुनिक एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का बेहतर वातावरण प्रदान कर रहा है। जहां वीडियो में देखा जा सकता है कि सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में राज्य सरकार बच्चों की आधुनिक समावेशी और उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

देखें कैसे सरकारी स्कूल में CM Yogi Adityanath कर रहे बदलाव

जहां वीडियो में यह भी देख सकते हैं कि स्कूल में सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई है। पुस्तकालय हो या फिर स्मार्ट क्लासरूम स्कूल, आने जाने के लिए बच्चों को मिलने वाली वैन से लेकर उनके मनोरंजन तक का पूरा इंतजाम किया गया है। विद्यालय आने से पहले विद्यार्थियों को सोचने की जरूरत ना पड़े। किसी महंगे प्राइवेट स्कूल से ज्यादा इस स्कूल में सुविधाओं का ख्याल रखा गया है और यह कहीं ना कहीं शिक्षा को मजबूत दिशा में बढ़ाने के लिए एक सफलतम प्रयास है जहां पीएम श्री केंद्र और राज्य सरकार की तरफ से एक प्रमुख पहल है। इसके तहत देश भर के सरकारी स्कूलों को मॉडल स्कूल के रूप में विकसित किया जा रहा है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अक्टूबर 23, 2026

Punjab News

अक्टूबर 23, 2026

Rashifal 24 October 2026

अक्टूबर 23, 2026

Rain Alert 24 October 2026

अक्टूबर 23, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 23, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 23, 2026