CM Yogi Adityanath: विकसित उत्तर प्रदेश के लक्ष्य के तहत यूपी सरकार दिन-रात पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में प्रदेश का इंफ्रास्ट्रक्चर काफी बेहतर हुआ है। भाजपा यानी भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन सरकार समाज के हर वर्ग को विकास के साथ जोड़कर आगे बढ़ना चाहती है। इसी क्रम में यूपी सरकार महिलाओं को ‘लखपति दीदी’ योजना के जरिए लाभ प्रदान कर रही है।
सीएम योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में ‘लखपति दीदी’ योजना से महिलाओं को हुआ फायदा
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने बताया, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यशस्वी मार्गदर्शन में आज महिलाएं ‘लखपति दीदी’ बनकर सशक्त, समर्थ और स्वावलंबी बनने के साथ ही राष्ट्र निर्माण में अपना अमूल्य योगदान भी दे रही हैं। लखपति दीदी योजना के अंतर्गत 35 लाख से ज्यादा दीदियों की चिन्हित किया गया है। साथ ही 18.55 लाख से अधिक महिलाएं ‘लखपति दीदी’ बनी हैं।’
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के यशस्वी मार्गदर्शन में आज महिलाएं ‘लखपति दीदी’ बनकर सशक्त, समर्थ और स्वावलंबी बनने के साथ ही राष्ट्र निर्माण में अपना अमूल्य योगदान भी दे रही हैं। pic.twitter.com/OXMVJAnmne
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) April 12, 2026
मालूम हो कि यह योजना ग्रामीण महिलाओं को अपना बिजनेस शुरू करने और सालाना 1 लाख रुपये या उससे ज्यादा कमाने के लिए बनाई गई है। यही कारण है कि इसे ‘लखपति दीदी’ कहा जाता है। इस योजना के तहत 1 लाख से 5 लाख रुपये तक का लोन मिलता है। कई मामलों में ब्याज मुक्त या सब्सिडी वाला लोन भी दिया जाता है। साथ ही फ्री ट्रेनिंग और बिजनेस शुरू करने में मदद जैसे-सिलाई, डेयरी, ब्यूटी पार्लर, खेती आदि में सहायता की जाती है।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने विभिन्न विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण
वहीं, बीते दिन यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने लखीमपुर खीरी में आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया। सीएम योगी ने कहा, ‘जनपद लखीमपुर खीरी में नदियों द्वारा भूमि क्षरण से प्रभावित पूर्वी उत्तर प्रदेश के 2350 परिवारों एवं स्थानीय थारू जनजाति के 4356 परिवारों को भौमिक अधिकार पट्टों के आवंटन एवं 817 करोड़ रुपये से अधिक लागत की विभिन्न विकास परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास हेतु आयोजित कार्यक्रम में आज सहभाग किया। जब शासन में संवेदना होती है और वह बिना भेदभाव सेवा के माध्यम से जनता-जनार्दन तक पहुंचती है, तो इस प्रकार के कार्य फलीभूत होते हैं। सभी लाभार्थियों व जनपद वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।’
