CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश में शिक्षा से जुड़े कर्मचारियों और शिक्षकों के स्वास्थ्य को सुरक्षा प्रदान करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ की तरफ से मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ किया गया। इसे लेकर उत्तर प्रदेश के शिक्षकों के चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ उठी है। वहीं इसे लेकर लोगों ने अपनी एक्साइटमेंट जाहिर की है। इस दौरान शिक्षकों का कहना है कि उनके जिंदगी का सबसे बड़ा टेंशन है गया कि उनके बाद उनके परिवार का क्या होगा। आइए जानते हैं पूरी खबर डिटेल्स में।
CM Yogi Adityanath की पहल से कैसे शिक्षकों को होगा फायदा
कैशलेस उपचार की सुविधा से शिक्षक स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं से मुक्त होकर विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण में और अधिक समर्पण के साथ अपना योगदान दे सकेंगे।
— शशि देवी
शिक्षिका, प्रयागराज pic.twitter.com/rWYreHEqs4— Government of UP (@UPGovt) July 8, 2026
गवर्नमेंट ऑफ़ यूपी ने एक वीडियो को शेयर करते हुए कहा, “कैशलेस उपचार की सुविधा से शिक्षक स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं से मुक्त होकर विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण में और अधिक समर्पण के साथ अपना योगदान दे सकेंगे।” जहां महिला शिक्षक यह कहती हुई नजर आती है कि यह बहुत बड़ी बात है कि अब हमें इस बात की चिंता नहीं होगी। हमारे बाद हमारी फैमिली का क्या होगा या अगर हमारी दुर्घटना हो जाती है तो हम इलाज कैसे करवाएंगे।
स्वास्थ्य सेवाएं सुलभ कराने के साथ शिक्षकों की आर्थिक सुरक्षा को भी सुदृढ़ करेगी यूपी सरकार की योजना
मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के माध्यम से उत्तर प्रदेश सरकार शिक्षकों एवं उनके पात्र आश्रितों को आयुष्मान भारत से संबद्ध अस्पतालों में कैशलेस उपचार की सुविधा उपलब्ध कराने जा रही है। सीएम योगी की तरफ से पहल गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं सुलभ कराने के साथ शिक्षकों की आर्थिक सुरक्षा को भी सुदृढ़ करेगी। यह निश्चित तौर पर सराहनीय है।
12 लाख से ज्यादा लोगों को मिलेगा सीएम योगी आदित्यनाथ के इस पहल का फायदा
सीएम योगी आदित्यनाथ की इस योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए ऑनलाइन डेटा संग्रह पोर्टल विकसित किया गया है, जिसके माध्यम से पंजीकरण, सत्यापन एवं अनुमोदन की पूरी प्रक्रिया डिजिटल रूप से संपन्न होगी।
स्वास्थ्य सुरक्षा का मजबूत कवच योगी आदित्यनाथ ने बीते दिन जनपद वाराणसी में 12 लाख शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों तथा उनके आश्रितों को स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान करने वाली ‘मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना’ के शुभारंभ कार्यक्रम में सम्मिलित हुए थे।
