---Advertisement---

बेसिक शिक्षा विभाग से लेकर होमगार्ड्स तक को दी जा रही सरकारी स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ! CM Yogi Adityanath ने चौतरफा किया इस तरह विस्तार

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश में सरकार की तरफ से स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ अलग-अलग स्तर पर सरकारी कर्मचारियों को मिल रहा है।चाहे वह किसी भी विभाग में काम कर रहे हो। आइए जानते हैं कैसे चौतरफा हेल्थ क्रांति का दौर जारी है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 22, 2026 1:04 अपराह्न

CM Yogi Adityanath
Follow Us
---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं का खास ख्याल सरकार की तरफ से रखा जाता है और ऐसे में हर संभव सरकारी कर्मचारी को इसका फायदा मिल रहा है। न सिर्फ बड़े पद पर बैठे अधिकारी बल्कि आंगनबाड़ी कर्मियों के साथ-साथ अधिवक्ताओं को भी इस मुहिम से जोड़ा गया है जो सीएम योगी आदित्यनाथ की तरफ से मिल रही सुविधाओं का लुत्फ उठा रहे हैं। निश्चित तौर पर स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर सरकार ने उत्तर प्रदेश में प्रगति का एक ऐसा मार्ग प्रशस्त किया है जिसकी जितनी तारीफ की जाए वह कम है। आइए जानते हैं गवर्नमेंट आफ यूपी की तरफ से इस बारे में क्या जानकारी दी गई है।

देखें कैसे CM Yogi Adityanath कर रहे स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार

गवर्नमेंट ऑफ़ यूपी की तरफ से बताया गया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं का दायरा लगातार बढ़ रहा है। विभिन्न विभागों के कार्मिकों, होमगार्ड्स, PRD स्वयंसेवकों, आंगनवाड़ी कार्यकर्त्रियों एवं सहायिकाओं और सक्रिय अधिवक्ताओं को स्वास्थ्य सुरक्षा से जोड़ा जा रहा है। जहां न सिर्फ एक विभाग बल्कि सभी कर्मचारियों का ध्यान रखा जा रहा है क्योंकि सीएम योगी आदित्यनाथ के मुताबिक अच्छे स्वास्थ्य से ही एक अच्छे राज्य और देश का निर्माण संभव है। 69000 होमगार्ड और परिवार को फायदा मिल रहा है। 31000 से ज्यादा पीआरडी स्वयंसेवकों और परिवार को लाभ दिया जा रहा है।

देखें कैसे लाखों कर्मचारियों को स्वास्थ्य सुरक्षा का मजबूत कवच दे रहे सीएम योगी आदित्यनाथ

स्वास्थ्य सुरक्षा का मजबूत कवच बनाने के लिए 5 लाख तक कैशलेस उपचार की सुविधा प्रदान की जा रही है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय राज्य कर्मचारी कैशलेस चिकित्सा योजना के तहत आश्रित परिवार सहित 28 लाख राज्य कर्मचारी एवं पेंशनर कवर किया जा रहा है। इसके साथ ही बेसिक शिक्षा विभाग के तहत 11.95 लाख से ज्यादा शिक्षक एवं कार्मिक आश्रित परिवार कर किया जा रहा है। 3.54 लाख पीएम पोषण रसोइयों को परिवार सहित लाभ मिल रहा है तो वहीं 2.57 लाख शिक्षक एवं कार्मिक आश्रित परिवार को भी फायदा मिल रहा है। 1.78 लाख शिक्षक एवं कर्मचारियों को स्वास्थ्य सुरक्षा दिया जा रहा है। स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ 2.91 लाख आंगनबाड़ी कार्यकर्मियों के साथ- सहायिका आश्रित परिवार को कवर किया जा रहा है।

इसके साथ ही उत्तर प्रदेश के सक्रिय अधिवक्ताओं को भी कैशलेस चिकित्सा सुविधा प्रदान किया जा रहा है। स्वास्थ्य सुविधाएं लोगों को अलग-अलग स्तर पर मिल रहा है।

 

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

सितम्बर 22, 2026

CM Bhagwant Mann

सितम्बर 22, 2026

IIT Bombay Suicide Case

सितम्बर 22, 2026

Punjab News

सितम्बर 21, 2026

CM Bhagwant Mann

सितम्बर 21, 2026

Rashifal 22 September 2026

सितम्बर 21, 2026