---Advertisement---

CM Yogi Adityanath ने पश्चिम बंगाल की जनता को बताया डबल इंजन सरकार का मतलब, बोले- ‘महिलाओं को सुरक्षा और सम्मान…’

CM Yogi Adityanath: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को पश्चिम बंगाल के बागदावासियों को संबोधित किया। इस दौरान सीएम योगी ने लोगों को डबल इंजन सरकार का मतलब समझाया।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अप्रैल 26, 2026 3:19 अपराह्न

CM Yogi Adityanath
Follow Us
---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ इन दिनों पश्चिम बंगाल में बीजेपी यानी भारतीय जनता पार्टी का चुनावी प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। ऐसे में शनिवार को यूपी मुखिया ने पश्चिम बंगाल की बागदा विधानसभा क्षेत्र में जनता को संबोधित किया। इस दौरान सीएम योगी ने टीएमसी यानी तृणमूल कांग्रेस समेत सभी विरोधियों पर जमकर निशाना साधा। साथ ही पश्चिम बंगाल के लोगों को डबल इंजन सरकार का मतलब भी समझाया।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने ऐसे बताया डबल इंजन सरकार का मतलब

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने बागदा में चुनावी रैली में कहा, ‘पश्चिम बंगाल की जनता अब भय और अराजकता के वातावरण से मुक्ति चाहती है। बागदा विधानसभा क्षेत्र की जागरूक जनता के मध्य, सुरक्षित और समृद्ध बंगाल के लिए बागदावासियों का एक ही संकल्प- कमल का फूल।’

उन्होंने कहा, ‘डबल इंजन सरकार का मतलब- महिलाओं को सुरक्षा और सम्मान तथा गरीब, कमजोर और दलित को उसका अधिकार। बागदा विधानसभा क्षेत्र के जन-जन का उत्साह इस बात का संकेत है कि पश्चिम बंगाल को टीएमसी, कांग्रेस और कम्युनिस्टों के ‘सिंडिकेट राज’ से मुक्ति मिलने जा रही है और विकास का कमल खिलने जा रहा है। बागदा की जागरूक जनता-जनार्दन का हृदय से आभार।’

सीएम योगी आदित्यनाथ बोले- ‘टीएमसी से मुक्त बंगाल का निर्माण करना है’

भाजपा के वरिष्ठ नेता और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, ‘ममता दीदी- खेला शेष, उन्नयन शुरू, इतनी भीषण गर्मी में टीएमसी के भ्रष्टाचार और अराजकता के खिलाफ आपका यह संघर्ष एक ‘साधना’ है, जिसकी सिद्धि 4 मई को बंगाल में ‘लोकतंत्र की विजय’ के साथ सुनिश्चित होगी। डबल इंजन की भाजपा सरकार पर अटूट विश्वास जताने के लिए कटवा की देवतुल्य जनता का हृदय से आभार।’

उन्होंने आगे कहा, ‘सीएए यानी नागरिकता संशोधन अधिनियम के कारण आज नागरिकता भी मिल रही है और लैंड का मालिकाना अधिकार भी दिया जा रहा है। पहले चरण में बड़े पैमाने पर मतदान करके बंगाल के नौजवानों और माताओं ने यह साबित किया है कि, बंगाल की पहचान के लिए संकट बने टीएमसी से मुक्त बंगाल का निर्माण करना है। पश्चिम बंगाल की जनता-जनार्दन का अभूतपूर्व उत्साह स्पष्ट संदेश है कि 4 मई को जब परिणाम आएंगे, तो बंगाल के कण-कण में राष्ट्रवाद का जयघोष होगा और हर ओर केसरिया लहराएगा।’

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

नवम्बर 4, 2026

Punjab News

नवम्बर 4, 2026

CM Yogi Adityanath

नवम्बर 4, 2026

Punjab News

नवम्बर 4, 2026

Cyclone Murasu

नवम्बर 4, 2026

Delhi Pollution

नवम्बर 4, 2026