---Advertisement---

CM Yogi Adityanath ने बौद्ध धर्मगुरु श्री ज्ञानेश्वर के निधन पर जताया शोक! धर्म के सिद्धांतों को लेकर कही ये खास बात

CM Yogi Adityanath ने बौद्ध धर्मगुरु श्री भंते ज्ञानेश्वर के निधन पर शोक जताया है। सीएम योगी ने बौद्ध सिद्धांतो का जिक्र कर बड़ी बात कह दी है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: अक्टूबर 31, 2025 2:56 अपराह्न

CM Yogi Adityanath
Follow Us
---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: पूर्वांचल में चर्चित बौद्ध तीर्थस्थली के रूप में विख्यात कुशीनगर से एक बड़ी खबर सामने आई है। कुशीनगर में स्थित बर्मा मंदिर के धर्मगुरु श्री भंते ज्ञानेश्वर जी का निधन हो गया है। श्री ज्ञानेश्वर उन बौद्ध धर्मगुरुओं में से एक थे जो अपने धर्म की लौ से दूर-दूर तक प्रकाश फैलाने का काम करते थे। धर्मगुरु श्री भंते ज्ञानेश्वर के निधन पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी शोक जताया है। सीएम योगी के एक्स हैंडल से पोस्ट जारी कर बौद्ध धर्म के सिद्धांतों का जिक्र किया गया है। साथ ही बौद्ध धर्मगुरु के निधन को समग्र मानवता के लिए एक अपूरणीय क्षति बताया गया है।

बौद्ध धर्मगुरु के निधन पर CM Yogi Adityanath ने जताया शोक

मुख्यमंत्री के एक्स हैंडल से पोस्ट जारी कर श्री भंते ज्ञानेश्वर जी के निधन पर शोक संदेश जताया गया है।

सीएम योगी लिखते हैं कि “बौद्ध धर्मगुरु श्री भंते ज्ञानेश्वर जी, बर्मा मंदिर, कुशीनगर के निधन का समाचार सुनकर अत्यंत दुःख हुआ। बौद्ध धर्म के सिद्धांतों के प्रति आजीवन समर्पित श्री भंते ज्ञानेश्वर जी एक प्रसिद्ध संत थे, जिन्होंने अपना सम्पूर्ण जीवन भगवान बुद्ध के ज्ञान और करुणा के प्रसार में समर्पित कर दिया। उनका निधन बौद्ध समाज और समग्र मानवता के लिए एक अपूरणीय क्षति है। बौद्ध धर्मगुरु श्री भंते ज्ञानेश्वर जी की आत्मा की शांति की कामना करते हुए विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। सभी शोक संतप्त अनुयायियों एवं भक्तों के प्रति हमारी विनम्र संवेदना। ॐ शांति!”

अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त बौद्ध धर्म गुरु थे श्री भंते ज्ञानेश्वर

कुशीनगर के बर्मा मंदिर के धर्मगुरु श्री भंते ज्ञानेश्वर अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त थे। उन्होंने वर्षों तक कुशीनगर भिक्षु संघ के अध्यक्ष, शिक्षा, सेवा एवं सामाजिक जीवन के विविध क्षेत्रों में अपना उल्लेखनीय योगदान दिया है। श्री भंते ज्ञानेश्वर के इस सत्कर्म के लिए यूपी, बिहार समेत देश के विभिन्न राज्यों के लोग उन्हें याद कर रहे हैं। इतना ही नहीं, चीन, म्यानमार, भूटान, जापान और नेपाल जैसे देशों में भी बौद्ध धर्मगुरु श्री भंते ज्ञानेश्वर जी को श्रद्धांजलि अर्पित की जा रही है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अगस्त 28, 2026

Punjab News

अगस्त 28, 2026

CBSE Class 12 Supplementary Result 2026

अगस्त 28, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 28, 2026

Anurag Dhanda

अगस्त 28, 2026

Sonia Gandhi

अगस्त 28, 2026