---Advertisement---

CM Yogi Adityanath ने ‘विश्व जल दिवस’ की प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं, यूपी सीएम ने उत्तरदायित्व निभाने की अपील करते हुए कही यह बात

CM Yogi Adityanath: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने रविवार को 'विश्व जल दिवस' के अवसर पर सभी प्रदेशवासियों को बधाई संदेश दिया। साथ ही सभी नागरिकों से खास अपील की।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मार्च 22, 2026 12:26 अपराह्न

CM Yogi Adityanath
Follow Us
---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार को 9 साल हो गए हैं। ऐसे में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में बीजेपी यानी भारतीय जनता पार्टी की सरकार प्रदेश को विकसित राज्य बनाने का पूर्ण प्रयास कर रही है। यूपी सरकार राज्य में निवेश बढ़ाने के लिए कई कदम उठा रही है। साथ ही अन्य क्षेत्रों को भी विकास की गति से जोड़ रही है। सरकार प्रदेश के युवाओं को इनोवेशन और स्टार्टअप इकोसिस्टम के सेक्टर में भी नई गति प्रदान कर रही है। इसी बीच रविवार को सीएम योगी ने विश्व जल दिवस की प्रदेशवासियों को बधाई दी। सीएम ने सभी नागरिकों से एक खास अपील भी की।

CM Yogi Adityanath ने सभी निवासियों से की यह खास अपील

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपनी एक्स यानी ट्विटर पर लिखा, ‘विश्व जल दिवस की प्रदेश वासियों को शुभकामनाएं। जल की एक-एक बूंद का संचय हम सभी का नैतिक और सामाजिक दायित्व है। आइए, विश्व जल दिवस के अवसर पर जल संसाधनों के संरक्षण का संकल्प लें और प्रकृति के प्रति अपने उत्तरदायित्व का निर्वहन करें।’

वहीं, बीते दिन यूपी सीएम ने लखनऊ में अंतरराष्ट्रीय वन दिवस के अवसर पर अरण्य समागम ‘वन एवं अर्थव्यवस्थाएं’ विषयक राष्ट्रीय वानिकी संवाद के उद्घाटन हेतु आयोजित समारोह में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने कहा, ‘वन जीवन का आधार और प्रकृति के संतुलन का भी एक महत्वपूर्ण आयाम प्रस्तुत करता है, यदि वन हैं तो जल है, जल और वन हैं तो वायु है, और अगर वायु है तो जीवन है।’

सीएम योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में यूपी बुलेट की रफ्तार कर रहा विकास

यूपी सरकार प्रदेश को विकसित राज्य बनाने की दिशा में बुलेट की रफ्तार से कार्य कर रही है। इसी कड़ी में सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की औद्योगिक विकास को नई गति प्रदान करने का कार्य किया है। वर्ष 2016-17 में 14169 से बढ़कर फरवरी 2026 तक 31459 कारखाने होना प्रदेश में बढ़ते निवेश और सुदृढ़ औद्योगिक परिवेश का स्पष्ट प्रमाण है, जो तीव्र विकास और बेहतर अवसरों को दर्शाता है। इसके अलावा, प्रदेश में डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के माध्यम से औद्योगिक विकास एवं निवेश संवर्धन की दिशा में उल्लेखनीय प्रगति कर रहा है। प्रदेश में 06 नोड्स के विकास से औद्योगिक आधार सुदृढ़ हो रहा है तथा समग्र आर्थिक विकास को नई गति मिल रही है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 5 October 2026

अक्टूबर 4, 2026

Bihar Viral Video

अक्टूबर 4, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 4, 2026

Agra Viral Video

अक्टूबर 4, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 4, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 4, 2026