---Advertisement---

CM Yogi Adityanath ने हिंदू नव वर्ष की प्रदेशवासियों को दी हार्दिक शुभकामनाएं, यूपी सीएम बोले- ‘नव आरंभ, धर्म, सत्य और संस्कारों की पुनर्स्थापना का प्रतीक’

CM Yogi Adityanath: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने हिंदू नव वर्ष और चैत्र नवरात्रि की सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई दी। साथ ही सभी निवासियों से अपील करते हुए कहा कि हिंदू नव वर्ष हमारी काल गणना, सांस्कृतिक चेतना और राष्ट्रबोध को सुदृढ़ करने वाला दिन है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मार्च 19, 2026 10:50 पूर्वाह्न

CM Yogi Adityanath
Follow Us
---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: हिंदू नव वर्ष के शुभ अवसर पर उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने सभी राज्य निवासियों को बहुत-बहुत बधाई दी। साथ ही सभी प्रदेशवासियों को चैत्र नवरात्रि की भी शुभकामनाएं प्रदान की। यूपी मुखिया ने कहा, ‘आदिशक्ति, जगज्जननी मां भवानी की आराधना के पावन पर्व चैत्र नवरात्रि की समस्त प्रदेश वासियों व श्रद्धालुजनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। शक्ति, साधना और संस्कार के इस पावन पर्व पर मां जगदम्बा सभी के जीवन में सुख, शांति, आरोग्यता और समृद्धि का संचार करें, यही प्रार्थना है। जय मां भगवती!’ वहीं, इस संबंध में यूपी सीएम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स यानी ट्विटर पर लंबा-चौड़ा पोस्ट लिखा।

CM Yogi Adityanath ने प्रदेशवासियों को दी हिंदू नव वर्ष की बधाई

बीजेपी के दिग्गज नेता और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने वीरवार को प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए कहा, ‘भारतीय सनातन परंपरा, संस्कृति और नवचेतना के प्रतीक हिंदू नव वर्ष, नव संवत्सर, विक्रम संवत-2083 के पावन अवसर पर प्रदेश वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। यह दिवस सृष्टि के नव आरंभ, धर्म, सत्य और संस्कारों की पुनर्स्थापना का प्रतीक है। हिंदू नव वर्ष हमारी काल गणना, सांस्कृतिक चेतना और राष्ट्रबोध को सुदृढ़ करने वाला दिन है। आइए, नव संकल्पों के साथ सशक्त भारत, समृद्ध भारत व विकसित भारत के निर्माण में सहभागी बनें।’

सीएम योगी आदित्यनाथ बोले- ‘यूपी ने प्रगति और सुशासन की नई यात्रा तय की है’

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में सीएम योगी आदित्यनाथ के कार्यकाल को 9 वर्ष पूरे हो गए हैं। इस दौरान डबल इंजन की सरकार ने समाज के सभी वर्गों के लिए बराबरी के साथ कल्याणकारी कार्य किए हैं। साथ ही महिलाओं, युवाओं, वरिष्ठ नागरिकों के लिए भी कई परियोजनाओं को लागू किया है। बीते दिन प्रदेश मुखिया ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और दूरदर्शी नेतृत्व में बीते 9 वर्षों में उत्तर प्रदेश ने परिवर्तन, प्रगति और सुशासन की नई यात्रा तय की है।’

उन्होंने कहा, ‘डबल इंजन की सरकार ने प्रदेश में जो भी परिवर्तन करने में सफलता प्राप्त की है, वह भारतीय जनता पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम, जनप्रतिनिधियों द्वारा सेवाभाव से किए गए कार्यों तथा जनता-जनार्दन के अमूल्य सहयोग का ही प्रतिफल है। भाजपा के कर्मठ व समर्पित कार्यकर्ताओं को हृदय से बधाई और प्रदेश की जनता-जनार्दन का हार्दिक अभिनंदन।’

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अगस्त 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 12, 2026

हरपाल सिंह चीमा

अगस्त 12, 2026

Rashifal 13 August 2026

अगस्त 12, 2026

Jharkhand News

अगस्त 12, 2026

Anurag Dhanda

अगस्त 12, 2026