---Advertisement---

CM Yogi Adityanath ने किसानों को दिया विशेष तोहफा, दुर्घटना बीमा योजना के अंतर्गत दी गई 175 करोड़ रूपये से अधिक की धनराशि; जानें सबकुछ

CM Yogi Adityanath ने किसानों को दिया विशेष तोहफा, दुर्घटना बीमा योजना के अंतर्गत दी गई 175 करोड़ रूपये से अधिक की धनराशि; जानें सबकुछ

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: फ़रवरी 21, 2026 1:34 अपराह्न | Updated: फ़रवरी 21, 2026 2:08 अपराह्न

CM Yogi Adityanath
Follow Us
---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: यूपी सरकार किसानों के लिए कई प्रकार की योजनाएं चला रही है, ताकि किसानों को किसी प्रकार की समस्या ना हो। इसी बीच सीएम योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में कृषक दुर्घटना बीमा योजना के अंतर्गत आज 3,500 परिवारों को ₹175 करोड़ 67 लाख की धनराशि उनके बैंक खातों में हस्तांतरित की गई है। माना जा रहा है कि इससे 3500 परिवारों को डायरेक्ट फायदा पहुंचा है, जो सीएम योगी की तत्परता को दर्शाता है। गौरतलब है कि इस योजना के तहत हजारों की संख्या में किसानों को फायदा पहुंचा है। चलिए आपको बताते है इस योजना से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी।

CM Yogi Adityanath की अगुवाई में किसानों को मिल रहा है फायदा

सीएम योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में किसानों को जबरदस्त फायदा पहुंच रहा है। इसी बीच सीएम योगी ने कृषक दुर्घटना बीमा योजना के अंतर्गत आज 3,500 परिवारों को ₹175 करोड़ 67 लाख की धनराशि उनके बैंक खातों ट्रांसफर किया। उन्होंने कहा कि “मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना बीमा योजना के अंतर्गत आज 3,500 परिवारों को ₹175 करोड़ 67 लाख की धनराशि उनके बैंक खातों में हस्तांतरित की गई है।

इस अवसर पर मैं प्रभावित सभी परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें आश्वस्त करता हूं कि सरकार सदैव उनके साथ है और हर संभव सहयोग के लिए प्रतिबद्ध रहेगी। कोई भी आपदा आती है, तो हमारा प्रयास होता है कि 24 घंटे के अंदर पीड़ित के खाते में पैसा पहुंच जाए। आपदा मित्रों को ₹5 लाख तक का जीवन बीमा का सुरक्षा कवर भी तीन वर्ष के लिए प्रदान किया गया है”।

क्या है कृषक दुर्घटना बीमा योजना?

कृषक दुर्घटना बीमा योजना उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किसानों और उनकी परिवारों के लिए चलाई जाने वाली एक सामाजिक सुरक्षा एवं दुर्घटना सहायता योजना है, जिसका मुख्य लक्ष्य है कि खेत-किसानी करते समय किसी दुर्घटना में किसान की मौत या स्थायी विकलांगता होने पर उसके परिवार को वित्तीय सहायता दी जाए।

जानकारी के मुताबिक किसान की मृत्यु या दोनों हाथ-पैर, दोनों आँखों की पूरी क्षति पर ₹5 लाख तक की सहायता दी जाती है। किसान की मौत की स्थिति में उसकी पत्नी, बेटे/बेटी, माता-पिता, पोता-पोती आदि परिवार के सदस्य सहायता राशि के हकदार बनते हैं। गौरतलब है कि सीएम योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में हर वर्ग के लोगों को फायदा पहुंच रहा है।

 

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

जुलाई 13, 2026

Punjab News

जुलाई 13, 2026

Rain Alert 14 July 2026

जुलाई 13, 2026

Anurag Dhanda

जुलाई 13, 2026

CM Bhagwant Mann

जुलाई 13, 2026

Jharkhand News

जुलाई 13, 2026