---Advertisement---

‘नए यूपी को ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग हब..,’ CM Yogi Adityanath ने टाटा मोटर्स के लखनऊ प्लांट में बनी 10 लाखवीं गाड़ी को दिखाई झंडी

CM Yogi Adityanath ने आज लखनऊ में स्थित टाटा मोटर्स के प्लांट में निर्मित 10 लाखवीं वाहन को हरी झंडी दिखाई है। इस दौरान उन्होंने फर्म द्वारा स्थापित किए गए मील के पत्थरों पर भी प्रकाश डाला है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: अप्रैल 15, 2026 5:31 अपराह्न

CM Yogi Adityanath
Follow Us
---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: लखनऊ में स्थित टाटा मोटर्स की प्लांट पर आज कई दिग्गजों का मजमा देखने को मिला। इसकी प्रमुख वजह रहा एक खास कार्यक्रम जिसमें सीएम योगी आदित्यनाथ बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए थे। मुख्यमंत्री ने इस दौरान टाटा मोटर्स के लखनऊ प्लांट में निर्मित 10 लाखवीं कार को हरी झंडी दिखाई।

इसे बड़ी उपलब्धि के तौर पर बताते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने औद्योगिक क्रांति करार दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि ये क्षण उस ऐतिहासिक उड़ान का लॉन्च पैड है जो नए यूपी को ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग हब के रूप में स्थापित करने में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए टाटा मोटर्स परिवार को बधाई भी दी है।

टाटा मोटर्स के लखनऊ प्लांट में निर्मित 10 लाखवीं वाहन को CM Yogi Adityanath ने दिखाई झंडी!

लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ ने आज टाटा मोटर्स के प्लांट में निर्मित 10 लाखवीं वाहन को हरी झंडी दिखाई है। उस अवसर पर मुख्यमंत्री ने टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन की उपस्थिति में कंपनी द्वारा स्थापित किए गए आयाम पर प्रकाश डाला। सीएम योगी आदित्यनाथ ने सभी के समक्ष बताया कि कैसे टाटा मोटर्स ने नई सोच, नए इन्वेस्टमेंट एवं नए विजन को धरातल पर उतारा है।

इस कार्यक्रम से जुड़ी तस्वीरें सीएम योगी आदित्यनाथ के एक्स हैंडल से पोस्ट की गई हैं। मुख्यमंत्री लिखते हैं कि “फ्लैग ऑफ का यह कार्यक्रम एक Industrial Revolution मात्र नहीं, बल्कि उस ऐतिहासिक उड़ान का लॉन्च पैड है, जो ‘नए उत्तर प्रदेश’ को Global Manufacturing Hub के रूप में स्थापित करने में मील का पत्थर साबित होगा। अपनी 34 वर्षों की यात्रा में टाटा मोटर्स के इस प्लांट ने नई सोच, नए इन्वेस्टमेंट एवं नए विजन को धरातल पर उतारा है।”

यूपी में टाटा ग्रुप के कारोबार को मिलेगी गति

टाटा संस के चेयरमैन चंद्रशेखरन ने यूपी के अनुकूल माहौल का जिक्र करते हुए यहां कारोबार बढ़ाने की बात कही है। सीएम योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में चंद्रशेखरन ने कहा किअ गले पांच वर्षों में टाटा ग्रुप यहां दो गुणा कारोबार करेगा। यूपी में अनुकूल माहौल की मदद से कारोबार विस्तार करने में आसानी हो रही है। इससे कंपनी लाभान्वित है। यही वजह है कि यूपी में कारोबार बढ़ाने का ऐलान किया गया है। इससे बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसरों का सृजन होगा और अर्थव्यवस्था मजबूत होगी।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ankita Bhandari

अक्टूबर 15, 2026

SIR Controversy

अक्टूबर 15, 2026

Punjab News

अक्टूबर 14, 2026

Punjab News

अक्टूबर 14, 2026

Muskan Sahil Case

अक्टूबर 14, 2026

Punjab News

अक्टूबर 14, 2026