---Advertisement---

CM Yogi Adityanath ने 45 इलेक्ट्रिक बसों को दिखाई हरी झंडी, लखनऊ से नोएडा, ग्रेटर नोएडा के बीच होगा संचालन, जानें सबकुछ

CM Yogi Adityanath: मोदी सरकार के पूरे 12 साल कंप्लीट होने के उपलक्ष में उत्तर प्रदेश के सीएम ने प्रदेशवासियों को खास तोहफा दिया है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जून 12, 2026 4:39 अपराह्न | Updated: जून 12, 2026 11:29 अपराह्न

CM Yogi Adityanath
Follow Us
---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: मोदी सरकार के पूरे 12 साल कंप्लीट होने के उपलक्ष में उत्तर प्रदेश के CM Yogi Adityanath ने प्रदेशवासियों को बड़ी तोहफा दिया है। बता दें कि उन्होंने 45 45 इलेक्ट्रिक बसों का फ्लैग ऑफ तथा नोएडा इलेक्ट्रिक बस डिपो का शुभारंभ किया। बताते चले कि इन बसों का संचालन लखनऊ से नोएडा और ग्रेटर नोएडा के बीच होगा।

मालूम हो कि 15 जून से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर फ्लाइटों का संचालन शुरू हो जाएगा। इन बसों के शुरू होने लखनऊ से एयरपोर्ट की कनेक्टिविटी बहुत आसान हो जाएगी। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।

CM Yogi Adityanath ने 45 इलेक्ट्रिक बसों को दिखाई हरी झंडी

उत्तर प्रदेश के CM Yogi Adityanath ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि “नए भारत’ का ‘नया उत्तर प्रदेश’ आज वर्ल्ड क्लास रोड कनेक्टिविटी के साथ-साथ उत्कृष्ट एयर कनेक्टिविटी के लिए भी जाना जाता है।

आज लखनऊ से गौतमबुद्ध नगर के नोएडा, ग्रेटर नोएडा एवं YEIDA क्षेत्र में जेवर एयरपोर्ट तक संचालित होने वाली UPSRTC की 45 इलेक्ट्रिक बसों का फ्लैग ऑफ तथा नोएडा इलेक्ट्रिक बस डिपो का शुभारंभ किया। गौतमबुद्ध नगर वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं”।

नोएडा एयरपोर्ट से कनेक्टिविटी होगा आसान

गौतमबुद्ध नगर में UPSRTC की 45 इलेक्ट्रिक बसों को फ्लैग ऑफ एवं नोएडा इलेक्ट्रिक बस डिपो का शुभारंभ किया गया। ग्रेटर नोएडा, नोएडा और जेवर एयरपोर्ट क्षेत्र को जोड़ने वाली ये आधुनिक इलेक्ट्रिक बसें नागरिकों को सुरक्षित, सुगम और पर्यावरण-अनुकूल सार्वजनिक परिवहन सुविधा प्रदान करेंगी।

इस पहल से प्रतिदिन बड़ी संख्या में यात्रियों को लाभ मिलेगा तथा क्षेत्र में स्वच्छ और हरित परिवहन व्यवस्था को मजबूती मिलेगी। इलेक्ट्रिक बसों के संचालन से कार्बन उत्सर्जन में कमी आएगी और प्रदेश के स्वच्छ शहरों के निर्माण के संकल्प को नई गति मिलेगी। प्रदेश सरकार आधुनिक अवसंरचना, बेहतर कनेक्टिविटी और पर्यावरण संरक्षण के समन्वय से उत्तर प्रदेश को भविष्य के स्मार्ट एवं सतत विकास मॉडल के रूप में स्थापित करने के लिए निरंतर कार्यरत है।

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अक्टूबर 2, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 2, 2026

Punjab News

अक्टूबर 2, 2026

Rashifal 3 October 2026

अक्टूबर 2, 2026

Rain Alert 3 October 2026

अक्टूबर 2, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 2, 2026