---Advertisement---

CM Yogi Adityanath का बड़ा ऐलान, इन महिलाओं को मिलेगा नि:शुल्क बस यात्रा का लाभ, जानें सबकुछ

CM Yogi Adityanath: यूपी सरकार महिलाओं को सम्मान और उत्थान के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। जिसका असर देखने को मिल रहा है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अगस्त 6, 2026 3:35 अपराह्न

CM Yogi Adityanath
Follow Us
---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: यूपी सरकार महिलाओं को सम्मान और उत्थान के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। वहीं बीते दिन CM Yogi Adityanath ने एक ऐसा ऐलान किया है, जिससे लाखों महिलाओं को फायदा पहुंचेगा। उत्तर प्रदेश सरकार ने 60 वर्ष या उससे अधिक आयु की महिलाओं के लिए उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (रोडवेज) की बसों में निःशुल्क यात्रा की महत्वपूर्ण घोषणा की है।

माना जा रहा है कि इससे लाखों महिलाओं को फायदा पहुंचेगा। वहीं यह निर्णय माताओं और बहनों के सम्मान, आत्मनिर्भरता और सुगम आवागमन की दिशा में एक बड़ा कदम है।

इन महिलाओं को मिलेगा नि:शुल्क बस यात्रा का लाभ

जानकारी के मुताबिक 15 अगस्त से 60 साल और उससे अधिक उम्र की महिलाओं को यूपी रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा मिलेंगी। यानि अब उन्हें टिकट खरीदने के लिए किराया नहीं देना होगा। बताते चले कि राज्य सड़क परिवहन निगम के बस बेड़े में 14 हजार से अधिक बसें है और प्रतिदिन 25 लाख यात्री यात्रा कर सकते है।

जिसमे 35 प्रतिशत सीटें खाली रहती है। इसी को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है। माना जा रहा है कि CM Yogi Adityanath के इस फैसले से लाखों बुजुर्ग महिलाओं को फायदा पहुंचेगा। यह निर्णय नारी सम्मान, सामाजिक संवेदनशीलता और जनकल्याण के प्रति प्रदेश सरकार की प्रतिबद्धता को और अधिक सशक्त बनाता है। वरिष्ठ महिलाओं के जीवन को सरल, सम्मानजनक और सुविधाजनक बनाने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

क्या है सरकार का उद्देश्य

राज्य सरकार का कहना है कि यह पहल महिलाओं को सुरक्षित, सम्मानजनक और सुगम सार्वजनिक परिवहन उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। साथ ही, रक्षाबंधन जैसे पारिवारिक त्योहार पर महिलाओं को अपने परिजनों से मिलने में किसी प्रकार की आर्थिक बाधा न आए, इसी उद्देश्य से यह सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। गौरतलब है कि महिलाओं को सशक्त बनाने में CM Yogi Adityanath और उनकी सरकार लगातार प्रयास कर रही है। जिसका असर भी देखने को मिल रहा है। चाहे वह रोजगार हो या फिर अन्य सुविधाएं हर जगह फायदा मिल रहा है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Noida International Airport

अगस्त 6, 2026

कल का मौसम 7 August 2026

अगस्त 6, 2026

Rain Alert 7 August 2026

अगस्त 6, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 6, 2026

Ghaziabad News

अगस्त 6, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 6, 2026