CM Yogi Adityanath: यूपी विधानसभा चुनाव में महज कुछ ही महीनों का समय बच गया है। जिसे देखते हुए उत्तर प्रदेश के CM Yogi Adityanath ने पूरी तरह से अपनी कमर कस ली है। इसी बीच सीएम योगी गाजियाबाद को विकास की नई सौगात देने जा रहे हैं। अपने प्रस्तावित दौरे के दौरान मुख्यमंत्री करीब 90 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इन परियोजनाओं का उद्देश्य शहर में सड़क, जल निकासी, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य, शहरी सुविधाओं और बुनियादी ढांचे को मजबूत करना है। मालूंम हो कि सूबे के मुख्यमंत्री ने अभी तक कई जिलों में कई करोड़ रूपये की परियोजनाओं की सौगात दी है। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।
CM Yogi Adityanath गाजियाबाद को देंगे बड़ी सौगात
यूपी सरकार ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि “गाजियाबाद के मुरादनगर एवं मोदी नगर विधानसभा क्षेत्रों में ₹868 करोड़ से अधिक की लागत से तैयार 90 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया जाएगा। इन परियोजनाओं में सड़क, पेयजल, सीवरेज, शिक्षा, स्वास्थ्य, शहरी विकास तथा अन्य आधारभूत सुविधाओं से जुड़े अनेक कार्य शामिल हैं,
यूपी की नई पहचान
प्रगति, सुरक्षा और सम्मान…प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश विकास और सुशासन का नया अध्याय लिख रहा है। प्रदेश सरकार का संकल्प है कि प्रत्येक शहर आधुनिक आधारभूत सुविधाओं, मजबूत… pic.twitter.com/FDdQqtpyYd
— Government of UP (@UPGovt) July 17, 2026
जो क्षेत्र की विकास यात्रा को नई गति देंगे और लाखों नागरिकों के जीवन को अधिक सुविधाजनक एवं बेहतर बनाएंगे। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को लैपटॉप, चेक, आवास की चाबियां एवं प्रशस्ति पत्र भी वितरित किए जाएंगे”।
कावड़ यात्रा को लेकर क्या बोले सीएम योगी?
जनसभा को संबोधित करते हुए कावड़ यात्रा को लेकर CM Yogi Adityanath ने कहा कि “कांवड़ यात्रा शुरू होने वाली है, इसलिए मैं सभी कांवड़ संघों से विनम्र अपील करता हूं। जीवन में धैर्य और अनुशासन ही हमारी सबसे बड़ी पूंजी होनी चाहिए; छोटी-छोटी बातों पर हंगामा नहीं होना चाहिए। अगर कहीं भी हंगामा या अनुशासनहीनता होती है,
#WATCH | Shamli | UP CM Yogi Adityanath says, “As the Kanwar Yatra is about to commence, I humbly appeal to all Kanwar associations … In life, patience and discipline should be our greatest assets; there should be no commotion over trivial matters. If there is any commotion or… pic.twitter.com/hArVlN1o2r
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) July 17, 2026
तो विरोधी ऐसी घटनाओं पर नज़र रखेंगे और फिर किसी न किसी तरह कांवड़ यात्रा में बाधा डालने के लिए दूसरी जगहों से दबाव बनाने की कोशिश करेंगे, जैसा कि उन्होंने पहले भी किया है। सरकार कांवड़ियों की सुरक्षा, सुविधाओं और उनकी आस्था को पूरा करने में हर संभव सहयोग दे रही है। यह ‘डबल-इंजन’ सरकार है जो आस्था का सम्मान करती है और फूलों की वर्षा करती है, लेकिन हमें मर्यादाओं का भी ध्यान रखना चाहिए।”
