कौशल प्रशिक्षण के साथ उद्यमिता और स्वरोजगार को पंख दे रहे CM Yogi Adityanath, देखें 9 वर्षों में कैसे आया बदलाव का दौर

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश में विकास की गति तेज हो सके इसके लिए लगातार सरकार की तरफ से काम किया जा रहा है। बीते 9 सालों में जाने कैसे राज्य में परिवर्तन का दौर दिखा है। जानिए पूरी खबर क्या है।

CM Yogi Adityanath

Photo Credit- Google CM Yogi Adityanath

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश में विकास को सर्वोच्च स्थान दिया जाता है और इसके लिए योगी सरकार लगातार प्रयासरत है। युवा शक्ति के कौशल से विकास को नई गति मिल सके इसके लिए सीएम योगी आदित्यनाथ कोई भी प्रयत्न नहीं छोड़ रहे हैं। जगह-जगह पर रोजगार मेला आयोजित करने के साथ-साथ कैंपस सिलेक्शन और करियर काउंसलिंग तक का आयोजन किया जा रहा है। सीएम योगी आदित्यनाथ की तरफ से लगातार प्रशिक्षित युवाओं को रोजगार प्रदान किया जा रहा है। इस सबके बीच गवर्नमेंट आफ यूपी ने बताया कि विगत 9 वर्षों में किस तरह युवाओं के कौशल को सर्वोच्च सम्मान दिया गया है।

युवाओं के सपनों को साकार कर रही योगी सरकार

गवर्नमेंट ऑफ़ यूपी ने एक्स प्लेटफार्म पर कहा कि “युवा शक्ति के कौशल से विकास को नई गति! मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश युवाओं को कौशल, रोजगार और उद्यमिता के नए अवसरों से जोड़ रहा है। विगत 9 वर्षों में 20 लाख और युवाओं को कौशल प्रशिक्षण और करीब 12.5 लाख प्रशिक्षित युवाओं को रोजगार मिला है।” इसके साथ ही यह भी बताया गया कि प्रशिक्षण के साथ-साथ रोजगार की प्राप्ति हो यह सीएम योगी आदित्यनाथ का लक्ष्य है और ऐसे में युवाओं के सपने को साकार किया जा रहा है।

विकास की गति को इस तरह CM Yogi Adityanath दे रहे उड़ान

इसके साथ ही यह भी बताया गया कि यूपी सरकार की तरफ से 3D प्रिंटिंग और स्पेस टेक्नोलॉजी जैसे आधुनिक कौशल के साथ रोजगार मेलों, कैंपस सेलेक्शन और कॅरियर काउंसिलिंग के माध्यम से युवाओं को अवसर प्रदान किए जा रहे हैं। 6,952 कौशल प्रशिक्षण केंद्रों का नेटवर्क युवाओं को भविष्य की आवश्यकताओं के लिए तैयार कर रहा है। वहीं आने वाले समय में युवाओं को हर कदम रोजगार के अवसर मिल सकेंगे और इसके लिए अलग-अलग मुहिम चलाए जा रहे हैं ताकि लोग अपने हिसाब से टैलेंट को दिखा सके। उन्हें प्रशिक्षित बनाया जा सके। सीएम योगी आदित्यनाथ लगातार प्रशिक्षण को तवज्जो दे रहे हैं ताकि विकास की गति तेज हो सके।

Exit mobile version