---Advertisement---

आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर से बेहतर कनेक्टिविटी तक! CM Yogi Adityanath ने गोरखपुर में विभिन्न परियोजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास, जानें सबकुछ

CM Yogi Adityanath लगातार नई विभिन्न परियोजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास कर रहे है। वहीं आज गोरखपुर को नई सौगात दी है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अगस्त 11, 2026 2:16 अपराह्न

CM Yogi Adityanath
Follow Us
---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: यूपी में विधानसभा चुनाव से पहले सीएम योगी काफी ज्यादा एक्टिव हो गए है। वह लगातार नई विभिन्न परियोजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास कर रहे है, ताकि जिलों में तेजी से विकास किया जा सके। इसी बीच CM Yogi Adityanath आज गोरखपुर पहुंचे,

जहां उन्होंने गुरु गोरखनाथ की पावन नगरी गोरखपुर में ₹70 करोड़ की लागत से एनएच-24 सोनौली-नौतनवा-गोरखपुर मार्ग से ग्रीन सिटी कॉलोनी, पटनिया होते हुए माधोपुर बंधा तक 2-लेन मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य का लोकार्पण किया। साथ ही कई विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।

CM Yogi Adityanath ने गोरखपुर को दी नई सौगात

उत्तर प्रदेश के CM Yogi Adityanath ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि “आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर, बेहतर कनेक्टिविटी और जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से उत्तर प्रदेश में विकास की गति निरंतर तेज हो रही है।

इस शृंखला में आज जनपद गोरखपुर एवं संत कबीर नगर में ₹754 करोड़ से अधिक लागत की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास होगा। साथ ही, योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र भी प्रदान किए जाएंगे। विकास भी, लोक-कल्याण भी, यही ‘नए उत्तर प्रदेश’ की पहचान है।

दरअसल मुख्यमंत्र जी ने आगे लिखा कि “गोरखपुर में आज ₹70 करोड़ की लागत से निर्मित NH-24 (सोनौली-नौतनवा-गोरखपुर मार्ग) से ग्रीन सिटी कॉलोनी, पटनिया होते हुए माधोपुर बंधा तक 2-लेन मार्ग का लोकार्पण किया। पूर्ण विश्वास है, यह मार्ग नगर में यातायात को सुचारु व सुगम बनाने के साथ-साथ नागरिकों के आवागमन को अत्यंत सहज बनाएगा”।

गोरखपुर को मिली विकास की नई गति

अपने संबोधन के दौरान CM Yogi Adityanath ने कहा कि “पूरे गोरखपुर शहर में अब एक बदला हुआ गोरखपुर दिखाई देता है। पहले सड़कें संकरी थीं और लोगों को आने-जाने में परेशानी होती थी। वहाँ जल-जमाव की समस्या भी रहती थी। अब, कई विकास कार्यों ने गोरखपुर को एक नई पहचान दी है।

आज गोरखपुर शहर की हर सड़क को फोर-लेन सड़कों से जोड़ दिया गया है। हमारे युवा प्रतिभाशाली हैं। उत्तर प्रदेश में युवाओं की आबादी सबसे ज़्यादा है। जब भी युवाओं को कोई मंच मिला है, उन्होंने हमेशा अच्छा प्रदर्शन किया है”।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 10 September 2026

सितम्बर 9, 2026

Jharkhand News

सितम्बर 9, 2026

CM Bhagwant Mann

सितम्बर 9, 2026

Anurag Dhanda

सितम्बर 9, 2026

CM Yogi Adityanath

सितम्बर 9, 2026

CM Yogi Adityanath

सितम्बर 9, 2026